जमशेदपुर:मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला मंत्री व पोटका विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्य अरुण मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। ईश्वर श्री अरुण मिश्रा की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक-संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति दे।