Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल की खाड़ी में उठ रहा दाना तूफान, 120 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी आफत
    Breaking News Headlines

    बंगाल की खाड़ी में उठ रहा दाना तूफान, 120 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी आफत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. देश में एक तरफ धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी तो दूसरी तरफ बारिश का भी सिलसिला जारी है. एक बार फिर भयंकर तूफान आ रहा है, जिससे समुद्री तटों पर तेज हवाएं चलेंगी और फिर जमकर बादल बरसेंगे. इसे लेकर सरकार ने जिला प्रशासन को आपदा से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर अगले 24 घंटों के दौरान लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने एवं 22 अक्टूबर की सुबह तक प्रेशर एरिया में बदलने और 23 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की बहुत संभावना है. बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान का नाम दाना है. इसके बाद चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के आसार हैं. उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से लगे दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है.

     

     

    120 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर में 21 अक्टूबर तक 35-45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 21 अक्टूबर को 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. 22 अक्टूबर की शाम तक हवा की स्पीड बढ़कर 55-65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. 23 अक्टूबर की शाम से 24 अक्टूबर की सुबह तक 70-90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में 23 और 24 अक्टूबर को 45-55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. उत्तर बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर की सुबह से 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने के आसार हैं. 24 अक्टूबर की शाम से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 100-110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी और उसके बाद कम हो जाएगी.

    यहां भी बारिश बरपाएगी कहर

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21 और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 23 से 25 अक्टूबर तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. अगर पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश की बात करें तो उनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा राज्य शामिल हैं.

    इन राज्यों में बरसेंगे जमकर बादल

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक में अगले सप्ताह के दौरान गरज और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. गोवा, महाराष्ट्र अगले 4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को भारी बरसात होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के रांची एयरपोर्ट से गोवा और गुलाबी नगरी जयपुर के लिए शुरू होगी सीधी विमान सेवा
    Next Article पूर्व कृषि मंत्री सह नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक व कद्दावर, जुझारू,कर्मठ ,वरिष्ठ नेता सत्यानंद झा उर्फ बाटुल ने भाजपा से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.