Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन स्थल एवं जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन स्थल एवं जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन स्थल एवं जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

    ◼️ _*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा; कमियों को अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिए गए निर्देश*_

    ◼️ *_24 घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष; आम नागरिक, मतदाता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जानकारी का कर सकेंगे आदान प्रदान_*

    आज दिनांक 20.10.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने अधिकारियों संग विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन स्थल एवं जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    इस दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा में संपन्न होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां को अविलंब पूर्ण कर लें। सभी जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही हेल्प डेस्क को स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी के साथ पांच समर्थक को ही जाने अनुमति रहेगी। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर से कर रही है। उपायुक्त ने आगे बताया कि जामताड़ा जिले में चुनाव दूसरी चरण में होगी। जिसके लिए नाम निर्देशन दाखिल करने की तिथि 22 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित किया गया है।

    वहीं नामांकन प्रपत्र की संविक्षा 30.10.2024 को होगी एवं 01.11.2024 को नाम वापसी की अंतिम तिथि एवं 20.11.2024 को जिले में मतदान संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि नामांकन हेतु 08 नाला के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता, जामताड़ा एवं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है। वहीं नामांकन स्थल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तैयारी की समीक्षा कर पाए गए कमियों को अविलंब निष्पादन हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। कहा कि नामांकन स्थल में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट रहेंगे। वहीं जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने बताया यह 24 घंटे कार्यशील रहेगा। उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री मुरली यादव सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने पार्टी के वरीय नेताओं एवं अभिभावकों से आशीर्वाद लेकर चुनावी तैयारियों का किया शुभारंभ, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव समेत कई नेताओं ने जीत का दिया आशीर्वाद, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
    Next Article प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव संपन्न,मनोज सिंह अध्यक्ष विनय पूर्ति महासचिव व अजय कोषाध्यक्ष निर्वाचित राष्ट्र संवाद संवाददाता

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.