Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘गदर 2’ के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा
    Headlines सिनेमा

    ‘गदर 2’ के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. गदर- एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब वनवास नाम की एक और दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 की बड़ी सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म वनवास की घोषणा की है. ये घोषणा दशहरे के दिन की गई है, जहां मेकर्स ने दिलचस्प कहानी का एक प्रीव्यू दिया है. फिल्म एक टाइमलेस थीम को छूती है, जो एक पुरानी कहानी से प्रेरित है, जहां फर्ज, सम्मान और इंसान द्वारा किए गए काम के परिणाम उनके जीवन को कैसे बदलते हैं, दिखाया गया है.

     

     

    मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें “अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास” का फर्स्ट लुक दिखाया गया है. वीडियो में फिल्म की एक्साइटमेंट को जबरदस्त विजुअल्स और एक धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ कैप्चर किया गया है. इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है और ये गाना अपनी रिलीज के साथ बेशक दर्शकों के दिलों को जीतने वाला है. उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा है:

    वनवास के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, “रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं. कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास.”

    ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, “हम इस तरह की एपिक स्टोरी का समर्थन करके बहुत खुश हैं. यह असल में एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी टीम के साथ एक शानदार प्रोजेक्ट है. यह बच्चों और उनके माता-पिता के मॉडर्न समय के रिश्ते पर एक नया नज़रिया है. हमारा लक्ष्य दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव प्रदान करने का, और वनवास के साथ, हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे. यह कहना सही होगा कि वनवास कलयुग की रामायण है.”

    ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, “हम इस तरह के शानदार प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. वनवास आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा.”

    अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, अपने और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की हैं. अब जब उनकी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो चुका है, तो दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और सबको फिल्म के बारे में और डिटेल्स का इंतजार है.

    अनिल शर्मा द्वारा रिटेन, प्रोड्यूस और डायरेक्ट वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव की आज हो सकती है घोषणा
    Next Article यूपी में बहराइच हत्याकांड पर मचा बवाल, पथराव-आगजनी और लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए 30 लोग

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.