Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में बहराइच हत्याकांड पर मचा बवाल, पथराव-आगजनी और लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए 30 लोग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में बहराइच हत्याकांड पर मचा बवाल, पथराव-आगजनी और लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गए 30 लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद सोमवार को एक बार फिर से आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई. कई दुकानों और घरों में तोडफ़ोड़ की गई. बाइक के शोरूम और एक अस्पताल में आग लगा दी गई है. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है. दवाइयों को जला दिया गया है. मामले को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने मार्च किया. अगल बगल इलाके की पुलिस को भी बुला लिया गया है.

     

     

    इस मामले में मौके पर गृह सचिव संजीव गुप्ता और एडीजी (कानून-व्यवस्था) और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को भेजा गया है. फिलहाल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने दंगाइयों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं. साथ ही ताजा हालात पर रिपोर्ट मांगी है. अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है. डीएम मोनिका रानी ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.

     

     

    सोमवार को हिंसा में मारे गए युवक के शव को लेकर भीड़ निकली तो पुलिस ने रास्ते में रोका. ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए. विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कि?या. इस दौरान भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी साथ थे. पुलिस ने समझाया तो परिवार शव लेकर घर चला गया. लेकिन भीड़ आक्रोशित हो गई. उन्होंने महसी तहसील की मेन मार्केट में आगजनी की. मृतक गोपाल के भाई वैभव मिश्रा ने कहा कि हम लोग मूर्ति ले जाकर जा रहे थे. इसी दौरान अब्दुल हमीद के घर से अचानक पथराव शुरू हो गया. वहां पर पुलिस थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की. हमारे बड़े भाई ने आगे बढ़कर उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन लोगों को धक्का देकर अंदर कर दिया. इस दौरान 15 से 20 गोलियां चलीं. पुलिस ने हम लोगों पर ही लाठीचार्ज कर दिया. हम चाहते हैं, थाना पुलिस पर कार्रवाई हो.

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाडऩे की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी. दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा. प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीडि़तों को पूरा न्याय मिलेगा. सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं. इससे पहले, बहराइच सांप्रदायिक हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा का पोस्टमार्टम सुबह सात बजे पूरा हुआ. इसके बाद शव उनके घर की तरफ रवाना किया गया था. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है.

    गौरतलब हो कि बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया. इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. उसे बचाने पहुंचे राजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया. विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया. बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया. इसके विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘गदर 2’ के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा
    Next Article दिल्ली : सरकार का बड़ा फैसला, आज से 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया बैन, नोटिफिकेशन जारी

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.