Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या। डायन-बिसाही के संदेह में पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर जंगल में फेंका शव।
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या। डायन-बिसाही के संदेह में पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर जंगल में फेंका शव।

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या। डायन-बिसाही के संदेह में पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर जंगल में फेंका शव।

    पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थानाक्षेत्र के सुदूर क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना सामने आई है। टेबो थानाक्षेत्र के सियांकेल गाँव की यह घटना है, जिसमें पति, पत्नी और बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है और पुलिस ने आज शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये चक्रधरपुर अनुमण्डल अस्पताल पहुँची है। मृतकों के परिजन भी हत्या का कारण स्पष्ट तौर पर बता नहीं पा रहे हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि डायन-बिसाही के संदेह में हत्या की चर्चा है।

    जानकारी के मुताबिक सियांकेल गांव निवासी दुगुलू पूर्ति (60 वर्ष ), उसकी पत्नी सुकु होरो (50 वर्ष) और पुत्री दसकिर पूर्ति (23 वर्ष) ये तीनों गुरुवार की रात अपने घर में सोए हुए थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर लाठी एवं धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दिया। उसके बाद तीनों के शवों को गाँव के पास जंगल में ले जाकर फेंक दिया। शुक्रवार के शुबह जंगल में लकड़ी और पत्ता चुनने गए ग्रामीणों ने तीनों के शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टेबो थाना को दिया। नक्सल प्रभावित सुदूर क्षेत्र की घटना होने के कारण पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल नहीं जा पाई। शनिवार को टेबो थाना पुलिस सीआरपीएफ के साथ घटनास्थल पहुंची और शवों को बरामद किया। पोड़ाहाट चक्रधरपुर के एसडीपीओ नलिन कुमार मराण्डी के मुताबिक हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आपसी विवाद या डायन-बिसाही का संदेह हत्या का कारण हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. इरफान अंसारी ने दुर्गा पूजा पंडालों में लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, जनता ने सराहा उनका सेक्युलर रवैया और सामाजिक सेवा
    Next Article भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.