Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में चल रहे विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की स्वीकृति है: काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में चल रहे विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की स्वीकृति है: काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में चल रहे विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की स्वीकृति है: काले

    *#हरियाणा की जीत पर और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता काले ने दी बधाई*

    जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत और जम्मू-कश्मीर में सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी नाद्दा , गृह मंत्री अमित साह और लाखों कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , जी के नेतृत्व में चल रहे विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की स्वीकृति है। हरियाणा की जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासशील दृष्टिकोण पर दृढ़ विश्वास जताया है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि देश के हर कोने में भाजपा की नीतियों को समर्थन मिल रहा है।”

    काले ने जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में कहा, भाजपा ने जिस तरह से वहां अधिक सीटें प्राप्त की हैं, वह पार्टी की राष्ट्रभक्ति और वहां के विकास कार्यों को मिली मान्यता का प्रमाण है। यह ऐतिहासिक क्षण जम्मू-कश्मीर के लिए नए युग की शुरुआत है। जनता ने भाजपा को जो विश्वास दिया है, वह न केवल क्षेत्र के विकास बल्कि स्थिरता को भी गति देगा।

    उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने भाजपा पर अपना विश्वास जताया। काले ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आने वाले समय में भी देश और जनता के हित में कार्य करती रहेगी और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन (इंडिया गठबंधन )की जीत पर जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगा झाड़ चौक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ____
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय और भाजपा नेता विकास सिंह आमने-सामने

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.