विजय साब हत्याकांड की पुलिस ने किया खुलासा अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र में घटित हत्या के मामले पुलिस ने तेजी से सुलझाया। मामला हलुदबनी नामोटोला के पास 4 अक्टूबर 2024 को शाम 6 बजे का है, जहां विजय साब की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, मोहम्मद तौकीर आलम ने किया।
तकनीकी सहायता और गुप्त सूचनाओं के आधार पर, पुलिस ने इस कांड में संलिप्त आरोपियों की पहचान की। इनमें मुख्य रूप से विपीन कुमार साव उर्फ बोदरा और आकाश कुमार प्रसाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और आकाश कुमार प्रसाद की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया। साथ ही, विपीन कुमार साव द्वारा कांड के समय इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जप्त की गई।
इसके बाद पुलिस ने इस षड्यंत्र के मास्टरमाइंड संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को भी गिरफ्तार किया, जो इससे पहले भी परसुडीह थाने में मारपीट के एक मामले में आरोपी रह चुका है।

