Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Joker 2 : ‘जोकर 2’ के नाम दर्ज हुआ सबसे खराब रिकॉर्ड
    Headlines

    Joker 2 : ‘जोकर 2’ के नाम दर्ज हुआ सबसे खराब रिकॉर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    Joker 2 : ‘जोकर 2’ के नाम दर्ज हुआ सबसे खराब रिकॉर्ड
    वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की म्यूजिकल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘जोकर: फोली ए डेक्स’ या ‘जोकर 2’ के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है, जिसे कोई भी निर्माता नहीं चाहेगा। यह फिल्म एक बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली ‘जोकर’ की अगली कड़ी थी, जिससे काफी ज्यादा उम्मीदें थीं।

     

    जहां एक तरफ ‘जोकर 2’ से निर्माताओं को काफी उम्मीद थी, वहीं, इसके बिल्कुल उलट फिल्म इसमें शामिल प्रतिभाओं के लिए एक बुरा सपना साबित हो रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी स्थिति की ओर बढ़ रही है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले वीकेंड पर 40 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है, जो इसके पहले भाग की कमाई के आधे से भी कम है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से ही भयानक समीक्षा मिल रही है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है। सैकनिल्क के मुताबिक इसके बॉक्स ऑफिस पर वापसी की संभावना भी बेहद कम है। हालांकि, विदेशों में इसने सम्मानजनक शुरुआत की है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 70 बाजारों से 81 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

     

     

    जोकर 2 ‘डी’ सिनेमास्कोर पाने वाली पहली कॉमिक बुक फिल्म बन गई है। यह ‘एफ’ रेटिंग से ठीक ऊपर दूसरी सबसे खराब सिनेमास्कोर रेटिंग है। यह कोविड-19 महामारी के बाद ‘डी’ सिनेमास्कोर पाने वाली दूसरी फिल्म भी है, इससे पहले फंतासी हॉरर ‘द एक्सॉर्सिज्म’ ने ‘डी’ सिनेमास्कोर हासिल किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘‘मैथिल उत्थान संस्थान‘‘ द्वारा राम कृष्ण मिशन स्कुल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article हरियाणा : चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर, बीजेपी की जबरदस्त वापसी, 47 सीटों पर बढ़त

    Related Posts

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.