डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड के सरडिहा पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया
झामुमो गठबंधन सरकार के 5 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हुआ: डॉ गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज चाकुलिया प्रखंड के सरडिहा पंचायत के सरडिहा, पानीबांका, रूपुसकुंडी, पाकुड़िया तथा मोराबादी गांवों का दौरा किया तथा ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी से गांवों की विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया। डॉ गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हुआ।
इन 5 वर्षों में बहरागोड़ा तथा चाकुलिया में 1भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ । इस क्षेत्र के युवा रोजगार के लिए दक्षिण भारत की ओर पलायन कर रहे हैं। सरकार ने इन 5 वर्षों में चाकुलिया के किसानों के खेतों में स्वर्णरेखा परियोजना के नहरों से पानी पहुँचाने में भी बिफल रहा। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अत्यंत लचर बनी हुई । लोगों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल एवं ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। अंचल कार्यालयों में किसानों के काम नहीं हो रहे हैं।
झामुमो राज में सर्बत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में झामुमो नेताओं के संरक्षण में बालु का खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। अब तो लोग बोलने लगे हैं कि बालूचोर सरकार-अब नहीं चलेगा। डॉ गोस्वामी ने लोगों से राज्य में चल रहे युवा एवं महिला विरोधी झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया । उन्होंनें कहा कि झामुमो सरकार के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी।
इस दौरान वरीय समाजसेवी चंडी चरण साधु, वरीय भाजपा नेता प्रवीर भोल, चंदना नायक, जतीन बेरा, दुर्गा गिरी, किशोर घाटवारी, अनिल सेतुआ, लोकेश दास, तापस महतो, कुंज महतो, कमलकांत सिंह, अभिजीत घाटवारी, आशुतोष पातर, निर्मल महतो, सत्यरंजन नायक, गोलोक राणा, पुलिन राणा, आदि उपस्थित थे।

