Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 वर्षों में दुनिया की जरूरतों का एक तिहाई दूध का उत्पादन करेगा भारत : जयेन मेहता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    10 वर्षों में दुनिया की जरूरतों का एक तिहाई दूध का उत्पादन करेगा भारत : जयेन मेहता

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर

    10 वर्षों में दुनिया की जरूरतों का एक तिहाई दूध का उत्पादन करेगा भारत : जयेन मेहता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    एक्सएलआरआइ में 11 वें डॉ वर्गिस कुरियन मेमोरियल ऑरेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान दुग्ध क्रांति के जनक डॉ वर्गिस कुरियन को जहां याद किया गया, वहीं भारत में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में डॉ कुरियन द्वारा किये गये कार्यों से सभी को अवगत भी कराया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अमूल के एमडी सह गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रमुख जयेन मेहता उपस्थित थे. उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए सोशल इंटरप्रेन्योर की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि भारत अभी अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है. क्योंकि देश की 70 प्रतिशत आबादी की उम्र 30 वर्ष से कम है. इस यंग वर्कफोर्स के साथ भारत अगर चाहे तो हर क्षेत्र में अव्वल हो सकता है.
    कार्यक्रम के दौरान डॉ वर्गिज कुरियन की बेटी निर्मला कुरियन भी मौजूद थी. उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, उसे गलत चीजों में खत्म नहीं करनी चाहिए. टैलेंट के बेस्ट इस्तेमाल पर उन्होंने बल दिया. कहा कि उनके पिता ने भारत के गांवों में रहने वाले गरीब और अमीरों के बीच के गैप को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साथ ही कहा कि हमेशा बड़ा सोचना चाहिए, लेकिन उसके केंद्र में सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि भारत का उत्थान भी छिपा होना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी बाली चेला हाई स्कूल में राजस्थान मैत्री संघ द्वारा कन्या पूजन आयोजित, देवी के रूप में पूजी गई 90 कन्याएं
    Next Article पर्व -त्योहारों के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट मोड में,एसएसपी ने दिए कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.