Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने की चुनावी जुमले(पंच प्रण) की घोषणा :डा.अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा ने की चुनावी जुमले(पंच प्रण) की घोषणा :डा.अजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने की चुनावी जुमले(पंच प्रण) की घोषणा :डा.अजय कुमार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने भाजपा के पंच प्रण को चुनावी जुमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने झारखंड की जनता को फिर ठगने के लिए चुनावी जुमला की घोषणा की है. जब झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा प्रदेश की आधी आबादी को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए मईंया सम्मान योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपया प्रदान किया जा रहा है. तो एक तरफ भाजपा ने इस योजना पर रोक लगाने के लिए रांची हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाती है. वहीं दूसरी ओर चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 2100 प्रति माह देने के घोषणा की है. सवाल यह है कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है क्या उन प्रदेशों में महिलाओं को इस प्रकार की योजना का लाभ वहां की सरकार दे रही हैं, शायद नहीं. वहीं 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात भी जुमला ही है. जिन राज्यों में भाजपा ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी. वहां तो दिया ही नहीं, लोग आज भी इंतजार कर रहे है. देश के अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों ने क्या गुनाह किया है ? उन्हें इसका लाभ क्यों नहीं मिलना चाहिए. इससे स्पष्ट है कि इनके नियत में खोट है. यह सब चुनावी जुमलेबाजी है जो भाजपा चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कर रही है.
    डा. अजय ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन वो भी जुमला ही साबित हुआ. आज देश में बेरोजगारी पिछले 20 वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है. हरियाणा की जनता ने भाजपा को नाकार दिया है. झारखंड की जनता पर भी भाजपा की जुमलेबाजी का असर नहीं होने वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविस चुनाव से पूर्व जनता के समक्ष भाजपा का पंचप्रण की ऐतिहासिक घोषणा – गणेश महाली
    Next Article सोनारी बाली चेला हाई स्कूल में राजस्थान मैत्री संघ द्वारा कन्या पूजन आयोजित, देवी के रूप में पूजी गई 90 कन्याएं

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.