Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्या भारती प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन
    Breaking News झारखंड

    विद्या भारती प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विद्या भारती प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

    कतरास : विद्या विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 35वां प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 सितंबर से 30 सितंबर तक पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर चाइबासा में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में झारखंड प्रांत के 47 विद्यालयों के लगभग 600 प्रतिभागी बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के 30 प्रतिभागी थे।

     

    विजेता खिलाड़ी किशोर वर्ग में शांतनु पटवा 5000 मीटर पैदल चाल में प्रथम,धीरज सिंह लंबी कूद एवं त्रिकूद में द्वितीय,आलेख पासवान ने चक्का फेक में प्रथम हैमर थ्रो में प्रथम एवं गोला फेक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं तरुण वर्ग में शिवम कुमार ऊंची कूद 800 मीटर दौड़ में प्रथम 400 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय ,सुधांशु त्रिकूद में प्रथम, सागर चौधरी ने हैमर थ्रो में द्वितीय भाला फेक में तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं बाल वर्ग में अराधना कुमारी ऊंची कूद में द्वितीय ,किशोर वर्ग में कशिश कुमारी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय 400 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय ,तरुण वर्ग में अंजली कुमारी 200 मीटर में द्वितीय स्थान एवं तरुण वर्ग में 4×100 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय एवं 4×400 रिले दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

     

     

    तरुण वर्ग में सर्वश्रेष्ठ द्वितीय स्थान एवं किशोर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ में तृतीय स्थान कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रतियोगिता से सभी वर्गों के प्रथम द्वितीय विजेता प्रतिभागी छात्र छात्रा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 16 से 19 अक्टूबर को भागलपुर जाएंगे।

     

     

    इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप खेमका ,सचिव विक्रम राजगाढिया ,प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार ,उप प्राचार्य श्रेया सरकार एवं विद्यालय के खेल शिक्षक राजकुमार महतो ,विवेक सिंह एवं अंजली सिंह ने सभी विजेता छात्र छात्राओं की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं गौरवशाली भविष्य के लिए सभी विद्यालय परिवार को बधाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ
    Next Article गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,नक्सली जोनल कमांडर 5 लाख का इनामी रंथू उरांव उर्फ गुरु चरण गिरफ़्तार

    Related Posts

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    June 2, 2025

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 2, 2025

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    June 2, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    बकरीद की तैयारी जोरों पर: जमशेदपुर में बकरों का हाट लगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.