Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी: खरगे
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी: खरगे

    चंडीगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘‘हरियाणा की जनता से किए वादे पूरे नहीं करने’’ के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरोसा तोड़ने वालों के भी सरदार हैं।

    उन्होंने चरखी दादरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हरियाणा की जनता इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का फैसला कर चुकी है।

    उनका कहना था, ‘‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। मैं इन दोनों महान हस्तियों को नमन करता हूं। महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। कहना नहीं चाहता लेकिन आज के सत्ताधारी लोग कितना सच बोलते है और कितना झूठ।’’

     

     

    खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी तो भरोसा तोड़ने वालों के भी सरदार हैं। उनके सैकड़ों झूठ आप लोग देख चुके हैं। खाते में 15 लाख देने से लेकर महँगाई कम करने और सालाना दो करोड़ नौकरी, ये सब झूठ निकला।’’

    इस चुनावी जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद थे।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लाल बहादुर शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया। हरियाणा ‘जय जवान, जय किसान’ की धरती है। लेकिन 10 सालों में मोदीजी की डबल इंजन सरकार ने जवान और किसान दोनों को बर्बाद किया।’’

     

     

     

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो व्यक्ति 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे, क्या वह झूठ बोल सकते हैं? क्या पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी ने ऐसी बात कही थी।’’

    खरगे के अनुसार, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अपना काला धन विदेशों में छिपा रखा है और वह (मोदी) इसे वापस लाएंगे और सभी की जेब में 15 लाख रुपये डालेंगे।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। कहां गईं वो 20 करोड़ नौकरियां जो उन्हें दस साल में देनी थीं?’’

    उन्होंने कहा कि भाजपा अब हरियाणा में चुनाव के दौरान कह रही है कि वे पांच लाख नौकरियां देंगे, जबकि उन्होंने 1.60 लाख से अधिक रिक्त पदों को नहीं भरा।

     

     

     

    खरगे ने कहा, ‘‘मनोहर लाल खट्टर साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्हें बदल दिया गया। उन्हें बदला गया क्योंकि इंजन फेल हो गया था। अगर उनका काम ठीक था, अगर उन्होंने अपने वादे पूरे किए होते, तो बदलाव की क्या जरूरत थी? सच यह है कि उन्होंने उन्हें बदल दिया, इसका मतलब है कि वे लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाए।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोग आज भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय में किए गए कार्यों को याद करते हैं।

    उनका कहना था कि उनकी पार्टी जो कहती है वह करती है।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मैं बार-बार कहता रहता हूं कि भाजपा ‘झूठों की सरदार’ है और मोदी झूठ बोलने में माहिर हैं। वह झूठ बोलने से डरते नहीं हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में भी मैंने हरियाणा के लोगों का जोश देखा था। अभी उनकी हरियाणा विजय संकल्प यात्रा चल रही है, उसमें साफ दिख रहा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार ही नहीं बल्कि प्रचंड बहुमत से इतिहास बनाने जा रही है।

    खरगे ने दावा किया कि इस बार हरियाणा की जनता ने ठान लिया है, कांग्रेस पार्टी को जिताएगे और दिल से जिताएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत
    Next Article आदित्यपुर पुलिस को विवेक सिंह हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, साजिशकर्ता बबलू दास हुआ गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.