Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार नगद 4.69 लाख रुपए बरामद
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड

    6 साइबर अपराधी गिरफ्तार नगद 4.69 लाख रुपए बरामद

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    6 साइबर अपराधी गिरफ्तार नगद 4.69 लाख रुपए बरामद

    जामताड़ा।
    साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार लाख 69000 रुपए नगद, दर्जनाधिक मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड इत्यादि बरामद किया है। मामले का खुलासा एसपी एहतेशाम वकारीब ने मंगलवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

    एसपी बकारीव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए टीम गठित कर छापेमारी कार्रवाई गई। जिसमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी दास टोला तथा मुस्लिम टोला के 6 शातिर अपराधी निरंजन दास, प्रदीप कुमार दास, रहमत अंसारी, अख्तर अंसारी, महरुद्दीन अंसारी तथा आशिक अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 59/24 दर्ज की गई है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार लाख 69500 नगद ,18 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, तीन आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। यह सभी साइबर अपराधी एक्सिस बैंक के अधिकारी बनकर लोगों को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर झांसा देकर एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर तथा ओटीपी हासिल करते थे और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देकर ई वॉलेट में राशि को ट्रांसफर करते थे। साथ ही गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर फर्जी नंबर डालकर ग्राहकों को झांसा में लेते थे और स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवा कर गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और ठगी की घटना को अंजाम देते थे। मंगलवार को सभी अपराधियों का मेडिकल जांच करवा कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला
    Next Article मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,उपायुक्त ,वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित कई सामाजिक संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.