Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है सरयू राय:डा. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है सरयू राय:डा. अजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है सरयू राय:डा. अजय कुमार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने विधायक सरयु राय पर हमला करते हुए कहा कि सरयू राय अपनी पांच साल की नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है. झूठ बोलना और प्रपंच करना सरयू राय की पुरानी आदत है. मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर डा. अजय ने कहा कि पांच वर्ष बीतने पर सरयू राय को अब याद आ रहा है कि जिला प्रशासन ने विकास कार्यों में विलंब किया है.
    डा. अजय ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरयू राय जिला प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं. जबकि मोहरदा जलापूर्ति योजना का संचालन टाटा स्टील युटिलिटी इंफ्रास्टक्चर सर्विस लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) द्वारा संचालित किया जाता है. पानी की शुद्धता के लिए विधायक सरयू राय टीएसयूआईएसएल पर दबाव बनाने के बजाए जिला प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं. पांच साल में लोगों को शुद्ध पानी नहीं उपलब्ध करा पाए. वहीं शहर की सड़कों की मरम्मत टीएसयूआईएसएल द्वारा की जाती है लेकिन पांच वर्षों में जेम्को से साउथ गेट तक की सड़क की मरम्मत नहीं करा पाए सरयू राय. यही उनका रिपोर्ट कार्ड है. इतना ही नहीं आज तक भूमाफियाओं के खिलाफ एक बार भी सरयू राय ने प्रदर्शन नहीं किया.

    पांच साल की रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करें विधायक

    डा. अजय ने कहा कि मुझ पर आरोप लगा कर सरयू राय अपनी नाकामियों को नहीं छुपा सकते हैं. जनता ने आपको इसलिए विधायक नहीं बनाया था कि जब उनको जरुरत हो तो आप मैदान छोड़ कर भाग जाएं. जनता यह मान चुकी है कि उन्होंने एक भगौड़े विधायक को चुन कर बड़ी गलती की है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. जो कहा वो भी नहीं किया सरयू राय ने. पांच साल सरयू राय अपने जीत के अहंकार में डूबे रहे. औऱ अब अंतिम समय में जब कुछ दिन बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है तो उन्हें योजनाओं की याद आ रही है. उन्होंने कहा कि मुझसे सवाल करने से बेहतर है कि वो बताएं की पांच सालों में कौन सा ऐसा काम किया जो मील का पत्थर है.

    कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम करते हैं.

    डा. अजय ने कहा कि जब टाटा स्टील एवं जिला प्रशासन की टीम लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को तोड़ने के लिए दल बल के साथ पहुंची और लोग जब सहयोग के लिए विधायक को खोज रहे थे तब विधायर सरयू राय शहर से बाहर भाग गए और अपना मोबाइल भी बंद कर दिए. यही सरयू राय का चरित्र है. जनता अब सब जान चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
    Next Article बन्ना-अजय पर जम कर बरसे सरयू राय

    Related Posts

    राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प

    June 19, 2026

    लगातार उत्पादन कम होने से यूसिल सीएमडी के कार्य शैली पर भड़की यूनियन हालात नहीं सुधरे तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

    June 19, 2026

    तैलिक वैश्य समाज की बैठक में लिए गए कई निर्णय

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प

    लगातार उत्पादन कम होने से यूसिल सीएमडी के कार्य शैली पर भड़की यूनियन हालात नहीं सुधरे तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

    तैलिक वैश्य समाज की बैठक में लिए गए कई निर्णय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्रों ने उकेरा विकसित भारत का सपना

    जिंदल कंपनी के खिलाफ महा-आंदोलन की तैयारी, अमित महतो संभालेंगे कमान

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

    महुआ शराब पीने के विवाद में युवक की मौत मामले में, आरोपी मनोज मंडल गया जेल

    हरिना मेला के पांचवे दिन ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

    मानसून से पहले अलर्ट मोड में एसडीएम,  चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर से नीचे रखने का निर्देश 

    खेल हो या शिक्षा, हर मैदान में आगे सम्राट अशोक अग्रवाल समाजसेवी के रूप में बनाई पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.