Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 100 हुईं
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 100 हुईं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 100 हुईं
    पेरी:  अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में ‘हेलेन’ तूफान के कारण हुई भारी बारिश और तेज आंधी से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 100 हो गई और प्राधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

     

     

    ‘नॉर्थ कैरोलाइना’ की ‘बनकॉम्बे काउंटी’ में तूफान के कारण 30 लोगों की मौत होने की सूचना मिली। इस काउंटी में पर्वतीय शहर एशविले भी आता है। ‘नॉर्थ कैरोलाइना’ में रविवार को कई अन्य लोगों की मौत होने से विभिन्न राज्यों में मारे गए लोगों की कुल संख्या कम से कम 91 हो गई।

    अलग-थलग पड़े शहर के आस-पास के इलाकों में हवाई मार्ग से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।

    ‘बनकॉम्बे काउंटी’ प्रबंधक एवरिल पिंडर ने वादा किया है कि सोमवार तक एशविले में भोजन और पानी पहुंचा दिया जाएगा।

     

     

     

    ‘नॉर्थ कैरोलाइना’ के गवर्नर ने कहा कि बचाव दल के अलग-अलग इलाकों में पहुंचने पर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    ‘हेलेन’ तूफान ने क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई है। फ्लोरिडा के बिग बेंड गांव में बृहस्पतिवार देर रात ‘हेलेन’ तूफान ने दस्तक दी थी और उस दौरान 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। इसके बाद तूफान ने जॉर्जिया की ओर रुख किया। ‘हेलेन’ तूफान के कारण कैरोलाइना और टेनेसी में मूसलाधार बारिश हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों ने किया सड़कों का निरीक्षण
    Next Article दरभंगा, सीतामढ़ी में तटबंधों में दरार से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एनडीआरएफ की छह टीमें और बुलाई गईं

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.