Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर कोल्हान प्रमण्डल की महिलाओं के प्रति प्रकट किया जा रहा आभार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर कोल्हान प्रमण्डल की महिलाओं के प्रति प्रकट किया जा रहा आभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर कोल्हान प्रमण्डल की महिलाओं के प्रति प्रकट किया जा रहा आभार

    कार्यक्रम में श्रीमती बेबी देवी , मंत्री, महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्रीमती दीपिका पांडेय मंत्री , कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, श्री दीपक बिरुआ , मंत्री , अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सांसद श्रीमती जोबा माँझी एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन रहीं शामिल

     

    पश्चिम सिंहभूम : मंईयाँ सम्मान यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर स्थित मनीपुर मैदान से हुई। मंईयाँ सम्मान यात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच के कारण ही राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सबल हो रहीं हैं।

    *महिलाएं कमजोर नहीं हैं , वे आत्मनिर्भर बन रही हैं*

    कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अब महिलाएं कमजोर नहीं हैं। वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने माननीय सांसद श्रीमती जोबा मांझी का उदाहरण देते हुए कार्यक्रम में आयीं हज़ारों महिलाओं से कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किलों का सामना किया और आगे बढ़ी हैं । सरकार महिलाओं के साथ है। आप भी आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की यही सोच है।

    *सरकार की सोच है कि महिलाएं आगे बढ़ें*

    मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने कहा कि इस योजना के आने से राज्य की महिलाएं बहुत खुश हैं। महिलाओं के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है।सरकार की सोच है कि गांव की महिलाएं घर से बाहर निकलें और आगे बढ़ें। उन्हें आर्थिक समर्थन सरकार देगी। गांव के विकास से झारखंड का विकास होगा। सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के माध्यम से अब तक झारखंड की लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया है।

    *जेएमएमएसवाई मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सराहनीय पहल*

    माननीय सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा लाई गई झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की पहल बहुत सराहनीय है। उनकी सोच दूरदर्शी है । वे झारखंड को विकास के पथ पर आगे लेकर जा रहे हैं। सर्वजन पेंशन,अबुआ आवास योजना ,सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना जैसी योजनाओं की शुरुआत कर झारखंड वासियों को इन योजनाओं से जोड़ रहे हैं। राज्य की हर महिला आत्मनिर्भर बने, इसी सोच के साथ झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।

    *जेएमएमएसवाई की तीसरी किस्त बहुत जल्द*

    माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की दो किस्त बहनों के बैंक खाते में जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्यार, सम्मान और प्रोत्साहन चाहिए। मंईयाँ सम्मान यात्रा महिलाओं के आत्मसम्मान को आगे ले जाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं बहुत योग्य हैं । महिलाएं अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं । आप आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें खुद की पहचान बनानी है। हमें खुद के लिए लड़ाई लड़नी है और जीतना भी है।

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं हज़ारों की संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

     

    मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर कोल्हान प्रमण्डल की महिलाओं के प्रति प्रकट किया जा रहा आभार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण का जमशेदपुर में हुआ भव्य आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अन्य नेतागण बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
    Next Article जेएसएलपीएस के कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर को दी गई भावभीनी विदाई

    Related Posts

    साकची में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग पर बवाल, बाइक सवारों के गिरने के बाद हाथापाई

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सेमिनार स्थगित, शोकसभा में बदला कार्यक्रम

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग पर बवाल, बाइक सवारों के गिरने के बाद हाथापाई

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सेमिनार स्थगित, शोकसभा में बदला कार्यक्रम

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.