Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दुर्गा पूजा के मद्देनजर बिष्टुपुर थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री उमेश ठाकुर जी, ट्रैफिक थाना प्रभारी श्री मनोज कुमार तिवारी जी,शांति समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह जी,सचिव गुरचरण सिंह भोगल, सहित शांति समिति के सदस्य एवं दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि शामिल थे ।

     

    बैठक का मुख्य उद्देश्य बिष्टुपुर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न कराना है ।
    मीटिंग में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सचिव गुरचरण सिंह भोगल,अरुण सिंह, मंटू कुमार शर्मा,मेराज खान,महेश्वर प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह,रजिया बेगम,इम्तियाज़ खान, हरि सिंह राजपूत, सागर मुखी, शेखर, राजेश गुप्ता, नीरू सिंह,नियाज अहमद, रंजीत सिंह, फसी खान,सावुद खान, इंद्रपाल सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह,शशि तिवारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

    1. सोनारी

    सोनारी थाना प्रांगन मे आने वाले हिन्दुओं के महापर्व दुर्गा पूजा को मध्य नजर शांति समिति और सोनारी के सभी दुर्गा पूजा कमेटी की विशेष बैठक सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व मे जमशेदपुर के डीएसपी (मुख्यालय-2)निरंजन तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी आरके मिश्रा,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की मौजूदगी में आयोजन किया गया।जिसमे सरकार के द्वारा दिए गये विधि व्यवस्था और मार्गदर्शन के विषय में जानकारी दिया गया,

     

    जैसे की पूजा पंडाल की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का दिशा निर्देश, यातायात व्यवस्था को किस प्रकार सुचारू रखा जाए ताकि आम जनों को और प्रशासन तथा शांति समिति के लोगों को भी कोई तकलीफ ना हो,पूजा पंडाल में नशीले द्रव्य और नशीले पदार्थ का सेवन या उपयोग ना हो,माँ का भोग प्रसाद मिट्टी के बर्तन में ही दिया जाये ना की प्लास्टिक के बर्तन में,पार्किंग की उचित जगह का चयन करना,पूजा पंडाल में बेतुकी गानों पूजा पंडल मे ना बजाये,पंडाल में और विसर्जन जुलूस में डीजे का प्रयोग ना किया जाये,पूजा कमेटी भी अपने स्तर पर पुरुष एवं महिला वॉलिंटियर का प्रावधान रखें,पंडाल में आग निरोध यंत्र रखे, और हर पूजा पंडाल में कमेटी के प्रेसिडेंट सेक्रेटरी थाना प्रभारी और डीएसपी महोदय का नंबर लगा रखें

     

     

    ताकि कोई समस्या उत्पन्न होने से तुरंत सूचित किया जाए और पूजा को शांतिपुर्बक तरीके से संपन्न करवाने के बारे में डीएसपी निरंजन तिवारी महोदय,सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने अपना मार्गदर्शन दिया।शांति समिति के लोगों ने भी प्रशासन को पदाधिकारीयों को अपनी तरफ से कुछ सुझाव दिये और हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का आश्वासन भी दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ढेर, सुरक्षित स्थान पर गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, पश्चिम एशिया में ‘टेंशन ऑल टाइम हाई’
    Next Article आईएएस कनिष्क उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ राजस्व अधिकारी के पुरस्कार से नवाजे गए

    Related Posts

    वन पर अधिकार से रोजगार तक, आदिवासी दिवस पर सौगातों की झड़ी

    August 9, 2026

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वन पर अधिकार से रोजगार तक, आदिवासी दिवस पर सौगातों की झड़ी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.