Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ढेर, सुरक्षित स्थान पर गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, पश्चिम एशिया में ‘टेंशन ऑल टाइम हाई’
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ढेर, सुरक्षित स्थान पर गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, पश्चिम एशिया में ‘टेंशन ऑल टाइम हाई’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ढेर, सुरक्षित स्थान पर गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, पश्चिम एशिया में ‘टेंशन ऑल टाइम हाई’

    इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई लगातार भीषण होती जा रही है जिसकी कीमत लेबनान के आम लोग भी चुका रहे हैं. भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर शाम इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक के बाद एक कई एयरस्ट्राइक कीं. ये हमला यूएनजीसी में नेतन्याहू के भाषण के बाद हुआ है. इसे इजरायल का लेबनान में सबसे भीषण हमला माना जा रहा है.

    इस हमले के बाद आसमान में धुएं के गुबार छा गए. इजरायल ने बेरूत स्थित हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर भी हमला किया. ये मुख्यालय एक रियाशी इमारत के नीचे था. बताया जा रहा है कि इसमें हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने बंकर बनाया हुआ था. पहले बताया गया था कि बंकर में नरसल्लाह हो सकता है.

     

     

    हालांकि सूत्रों की मानें तो हिज्बुल्लाह की तरफ से इसका खंडन कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को भी इसकी जानकारी दी थी. इन हमलों में 6 इमारते पूरी तरह तबाह हो गईं. इस हमले में 2 की मौत हुई है जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

    इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नरसल्लाह को मारने का दावा किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा.’

     

     

     

    इजरायल ने बेरूत हवाई अड्डे के नियंत्रण टॉवर की प्रसारण फ्रीक्वेंसी पर कब्जा किया और एक ईरानी विमान को लेबनान में उतरने से रोकने का आदेश दिया है. लेबनान के एमटीवी नेटवर्क ने हाल ही में परिवहन और लोक निर्माण मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया है (जिसका नेतृत्व हिज़्बुल्लाह के मंत्री अली हमिया कर रहे हैं) कि इजरायल ने बेरूत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रसारण फ्रीक्वेंसी पर कब्जा कर लिया है और हवाई अड्डे को आदेश दिया है कि एक ईरानी विमान को उतरने से रोका जाए. यदि इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो “बल प्रयोग” किया जाएगा. इसके बाद, लेबनान के परिवहन मंत्री (जिनका संबंध हिज़्बुल्लाह से है) ने ईरानी विमान को बेरूत में न उतरने का आदेश दिया.

     

     

     

    हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की मौत की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दक्षिणी बेरूत में हिज़्बुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में ज़ैनब की मौत हुई है. यह जानकारी द जेरूसलम पोस्ट ने इज़राइल के चैनल 12 के हवाले से दी है. हालांकि, अब तक हिज़्बुल्लाह या लेबनान के किसी भी आधिकारिक स्रोत द्वारा इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी में रक्तदान शिविर आयोजित, करीब 500 कर्मचारियों द्वारा किया गया यह महादान
    Next Article दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.