नाला बीआरसी कार्यालय का लापरवाही,80 प्रतिशत स्कूलों में नहीं दिया गया कॉपी तथा बैग,आधा सेसन खत्म
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: नाला बीआरसी अंतर्गत लगभग 80 प्रतिशत विद्यालय में स्कूली बच्चों को कॉपी और बैग नहीं दिया गया है।मात्र लगभग 20 प्रतिशत स्कूलों में स्कूली बच्चों को कॉपी और बैग उपलब्ध हो सका है। उक्त बातें सुत्र के अनुसार बताया जा रहा है।सुत्र बताते हैं 20 प्रतिशत स्कूलों में जो कॉपी और बैग स्कूली बच्चों को उपलब्ध हुआ है वह स्कूल के शिक्षक द्वारा बीआरसी से लाकर बच्चों दिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक बीआरसी कार्यालय से स्कूल तक कॉपी व बैग पहूंचाने का प्रावधान है।लेकिन यहां सारे कायदे -कानुन को ताक पर रख दिया गया है। गौरतलब है आधा सेसन खत्म हो गया पर स्कूली बच्चों को कॉपी व बैग उपलब्ध नहीं हो सका। केंद्र तथा राज्य सरकार लगातार स्कूली बच्चों के लिए एक-से-एक बढ़कर योजना दे रही है ताकी कोई भी बच्चा अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। लेकिन जिस तरह नाला बीआरसी कार्यालय का रवैया देखा जा रहा है ऐसे में सवालीया निशान लगते दिख रहा है।क्या नाला बीआरसी कार्यालय को केंद्र तथा राज्य सरकार के स्कूली बच्चों के योजनाओं से कोई मतलब नहीं है।इतने बड़ी लापरवाही?ऐसे में जिले के उपायुक्त को मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं इस संबंध में पक्ष जानने के लिए नाला बीआरसी के बीईईओ सरखेल मरांडी से कई बार संपर्क करने का कोशिश किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

