Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने सियाचिन पहुंचकर सैनिकों से कहा, सभी देशवासी आपकी वीरता को प्रणाम करते हैं
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू ने सियाचिन पहुंचकर सैनिकों से कहा, सभी देशवासी आपकी वीरता को प्रणाम करते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने सियाचिन पहुंचकर सैनिकों से कहा, सभी देशवासी आपकी वीरता को प्रणाम करते हैं

    नयी दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सियाचिन स्थित ‘बेस कैंप’ (आधार शिविर) का दौरा किया और दुनिया के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित युद्ध के मैदान में तैनात सैनिकों से कहा कि सभी देशवासी उनकी वीरता को प्रणाम करते हैं।

    सैनिकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारी बर्फबारी और शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने धैर्य और त्याग का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

     

     

    राष्ट्रपति ने कहा कि सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के रूप में उन्हें सैनिकों पर गर्व है और ‘‘सभी नागरिक उनकी वीरता को प्रणाम करते हैं।’’

    मुर्मू ने कहा, ‘‘उन्हें मौसम संबंधी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ता है। भारी बर्फबारी और शून्य से 50 डिग्री नीचे तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपने मोर्चे पर तैनात रहते हैं। वे मातृभूमि की रक्षा में त्याग और धैर्य का असाधारण उदाहरण पेश करते हैं।’’

    राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने सैनिकों से कहा कि सभी भारतीय उनके त्याग और धैर्य से अवगत हैं और ‘हम उनका सम्मान करते हैं।’’

     

     

    भारतीय सैन्य वर्दी पहने मुर्मू ने सियाचिन युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

    उन्होंने कहा कि यह स्मारक उन सैनिकों और अधिकारियों के बलिदान का प्रतीक है जो 13 अप्रैल, 1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गए ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के बाद से शहीद हुए हैं।

    ऑपरेशन मेघदूत के तहत भारतीय सेना ने ग्लेशियर पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया।

    राष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन मेघदूत की शुरुआत के बाद से, ‘‘भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों और अधिकारियों ने इस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की है।’’

     

     

     

    लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा ने थोइस हवाई क्षेत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर उनका स्वागत किया।

    मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्थित सियाचिन आधार शिविर का दौरा किया है। ऐसा करने वाले अन्य राष्ट्रपतियों में ए पी जे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद का नाम शामिल है। कलाम ने अप्रैल 2004 में यहां का दौरा किया था, जबकि कोविंद ने मई 2018 में आधार शिविर गए थे।

    सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम पर्वत श्रृंखला में लगभग 20,000 फुट की ऊंचाई पर है। इसे दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जहां सैनिकों को अत्यधिक ठंड और तेज हवाओं समेत मौसम संबंधी अन्य गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article27 सितंबर को 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा
    Next Article डॉ अजय कुमार की टीम द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 6 में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.