Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश के बाद मुंबई में थमा यातायात सामान्य हुआ, आईएमडी के अलर्ट के कारण स्कूल बंद
    Headlines राजनीति

    भारी बारिश के बाद मुंबई में थमा यातायात सामान्य हुआ, आईएमडी के अलर्ट के कारण स्कूल बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारी बारिश के बाद मुंबई में थमा यातायात सामान्य हुआ, आईएमडी के अलर्ट के कारण स्कूल बंद

    मुंबई :  मुंबई में भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार की सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।

    भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया, लोकल ट्रेनों का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।

     

     

    पुलिस ने कहा कि बुधवार को उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई।

    एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने नौ माह की एक गर्भवती महिला को घाटकोपर के एक अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की, क्योंकि रात में भारी बारिश के कारण उसे वहां जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पाया था।

    मुंबई के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार की सुबह बारिश रुक गई, हालांकि बादल छाये रहे।

    अधिकारियों के अनुसार, मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा हैं, हालांकि कुछ सेवाओं में थोड़ी देरी हुई है।

    बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसें भी सुबह से सड़कों पर दिखीं।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले मुंबई एवं आसपास के इलाकों – ठाणे, पालघर, रायगढ़ के लिए बृहस्पतिवार की सुबह ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था।

     

     

    बीएमसी ने कहा कि आईएमडी ने सुबह आठ बजे अद्यतन की गई अपनी मौसम संबंधी जानकारी में ‘‘बिजली चमकने के साथ गरज के साथ तूफान आने, भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने’’ का अनुमान जताया है।

    मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बीएमसी ने बृहस्पतिवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।

    भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी बृहस्पतिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

    बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

    बीएमसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुंबईवासी, अगर जरूरत नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।’’

    बुधवार को भारी बारिश के बाद भांडुप के सोनापुर इलाके समेत कई जगहों पर सड़कें मानो तेज धार वाली नदियों में बदल गईं क्योंकि कई क्षेत्रों में शाम के पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

    घाटकोपर-अंधेरी रोड, खैरानी रोड, एलबीएस मार्ग और कुछ अन्य सड़कों पर कुछ स्थानों पर सीने तक पानी भर गया।

    कई लोगों ने उनके घरों में पानी घुस जाने के कारण सामान को नुकसान पहुंचने की शिकायत की।

    सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच बुधवार को लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद होने से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और अन्य स्टेशनों पर हजारों यात्री फंस गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम रहा।

    मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर सायन और ठाणे स्टेशनों के बीच तथा हार्बर कॉरिडोर पर चूनाभट्टी और मानखुर्द स्टेशनों के बीच कुछ स्थानों पर रेल पटरियां पानी में डूब जाने के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं रात में कुछ घंटों के लिए बाधित रहीं।

    कालाचौकी थाने में तैनात महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक जवान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह बुधवार रात आठ बजे ठाणे स्टेशन से बायकुला (मुंबई में) के लिए एक फास्ट ट्रेन में सवार हुआ और रात 12 बजकर 55 मिनट पर चिंचपोकली स्टेशन पहुंचा। आम तौर पर यह दूरी 45 मिनट में तय होती है।

    बारिश के बीच पुलिस ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की क्योंकि उसे अस्पताल तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पा रहा था।

    मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, ‘‘मैं पंतनगर पीएसटीएन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने नौ महीने की गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘रात पौने 11 बजे थे और भारी बारिश के कारण महिला को अस्पताल तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। महिला को संकट में देखकर हमरे गश्त वाहन पंत नगर मोबाइल 1 ने उसकी मदद की और उसे राजावाड़ी अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचा दिया।’’

    भारी बारिश के कारण अन्य जलस्रोतों और नालों के साथ मीठी नदी उफान पर है।

    बीएमसी ने बताया कि बुधवार रात को मीठी नदी में जलस्तर 3.90 मीटर तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह यह 1.5 मीटर पर बह रही थी।

     

     

     

    बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 117.18 मिलीमीटर, 170.58 मिलीमीटर और 108.75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    शाम पांच बजे से रात 10 बजे के बीच मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87.79 मिलीमीटर, 167.48 मिलीमीटर और 95.57 मिलीमीटर बारिश हुई।

    बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उपनगरों में मानखुर्द और पवई क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान 275 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

    मुंबई नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी सहायक आयुक्तों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि संबंधित कार्यकारी इंजीनियर वार्ड नियंत्रण कक्षों में मौजूद रहें।

    मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, ‘‘सभी लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। मेल, एक्सप्रेस (ट्रेन) की आवाजाही में बदलाव और कुछ सावधानियों के कारण मुख्य लाइन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन-चार मिनट पीछे चल रही हैं। बाकी सब सामान्य है।’’

    एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी सुबह से सामान्य रूप से चल रही हैं। चर्चगेट और विरार स्टेशनों के बीच कहीं भी पटरियों पर जलभराव नहीं हुआ जिससे अधिकतर सेवाएं अप्रभावित रहीं।

    बेस्ट के प्रवक्ता ने भी कहा कि बसों का परिचालन सामान्य है, हालांकि शहर में कुछ सड़कों पर जलभराव के कारण 28 बसें खराब हो गईं जिनमें से सात निजी ठेकेदारों से किराए पर ली गई थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन “खत्म” हो चुका है, वहां के लोग “मर चुके” हैं: ट्रंप
    Next Article झारखंड में बोकारो के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.