Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा दिनकर जयंती सह पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम तुलसी भवन में आयोजित हुआ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा दिनकर जयंती सह पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम तुलसी भवन में आयोजित हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा दिनकर जयंती सह पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम तुलसी भवन में आयोजित हुआ.
    दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से निवेदिता Shrivastava ne bolte huye कहा कि दिनकर कालजयी साहित्यकार थे और उनकी पुस्तक संस्कृति के चार अध्याय हर साहित्य मर्मज्ञ को पढ़ना चाहिए.
    डॉ आशा श्री की पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला पाठक ने किया और कहा कि साहित्य सिर्फ लिखना नहीं बल्कि महसूस करना भी है. आशा श्री जी ने एक माँ के दर्द को महसूस कर लिखा है.

     

     

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के दीप प्रज्वलन के साथ हुईं.

    स्वागत उद्बोधन के साथ छाया प्रसाद ने सुमधुर गीत भी प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया.
    डी बी एम एस कॉलेज की प्रोफेसर पामेला घोष दत्ता ने ‘मोह मोह के धागे ” लघु उपन्यास पर भाव पूर्ण चर्चा की और कहा कि यह पुस्तक डॉ आशा श्रीवास्तव की सच्ची श्रद्धांजलि है अपनी माँ के प्रति. आशा श्री की यह पांचवी पुस्तक है और पिछले 25 वर्षों से वे निरंतर लिख रही हैं.
    डॉ आशा ने अपनी बात रखते हुए सहयोग का आभार प्रकट किया उनकी हर पुस्तक सहयोग प्रकाशन द्वारा ही छापी गई है और सहयोग के मंच पर लोकार्पित हुई है.
    अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने साहित्यिक यात्रा में साथ देने वाले फादर कामिल बुल्के, निर्मल मिलिंद, दिनेश्वर सिंह, तथा त्रिभुवन ओझा को भी याद किया.

     

    कार्यक्रम में सहयोग के वरिष्ठ सदस्य बृजेंद्र नाथ मिश्रा का अभिनंदन किया गया. हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साहित्यिक योगदान के लिए किया गया था.
    कार्यक्रम का सुंदर संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ अनीता शर्मा ने किया जिसे लोगों ने बहुत सराहा.
    दिनकर से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए डॉ जूही समर्पिता ने कहा कि अब राजनीति को सम्भालने के लिए साहित्य को आगे आना होगा. जब नेहरू संसद की सीढियों से उतरते समय लड़खड़ा गए तब दिनकर ने उन्हें संभालते हुए कहा कि ‘जब राजनीति लड़खड़ा जाए तब साहित्य उसे संभालता है.’ आज साहित्यकारों को कलम की ताकत दिखानी होगी.

     

     

    सचिव विद्या तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में बी के श्रीवास्तव, हरि मित्तल अरुणा झा,अंजनी सहाय,ममता कर्ण अनुज कुमार, रश्मि बारला,दीपिका बनर्जी, रजनी, शुभा, तथा शहर के अनेक साहित्यकार मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंकुरम आईवीएफ ने जमशेदपुर में उन्नत प्रजनन उपचार प्रदान करने के एक साल पूरे किए
    Next Article हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ कार्यालय का क्लर्क विकास कच्छप गिरफ्तार

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.