Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलियुग से उद्धार के लिए श्री मद्भागवत कथा श्रवण सर्वोत्तम साधन है: स्वामी चिदात्मन जी महाराज
    धर्म बिहार बेगूसराय

    कलियुग से उद्धार के लिए श्री मद्भागवत कथा श्रवण सर्वोत्तम साधन है: स्वामी चिदात्मन जी महाराज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन प्रसाद शर्मा ।राष्ट्र संवाद
    बेगूसराय :सर्वमंगला अध्यात्म योगपीठ सिमारियाधाम के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन व्यास पीठ पर विराजमान गुरुदेव स्वामी चिदातमन जी महाराज ने कथा के सार तत्व को उद्घाटित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण चराचर जगत में ख़ासकर कलयुग में मोक्ष प्राप्ति में श्री मद भागवत कथा सर्वोत्तम साधन है। भागवत कथा के तीन स्वरूप हैं श्रीमद् भागवत कथा, श्री देवी भागवत कथा तथा श्री महा महा भागवत कथा, तीनों में से कहीं भी कभी भी एक दिन भी कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हो जाए तो मनुष्य तन का उद्धार निश्चित हैं।आज सनातन धर्म और संस्कृति पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। आज राष्ट्र और संस्कृति को बुद्धजीवियों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका हैं और इसके लिए श्री मद्भागवत कथा का वाचन और श्रवण सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।आज मिथिला संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व जितिया से एक दिन पूर्व जो भी माताएं कथा श्रवण का लाभ उठा रहे हैं, सौभाग्यशाली हैं।आज श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन व्यास मंच से पंडित नारायण झा, पंडित रमेश मिश्र, पंडित दिनेश झा के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया तत्पश्चात कथा व्यास पीठ से युवा कथावाचक पंडित लक्ष्मण जी ने आज के कथा के प्रमुख प्रसंग को उद्घाटित करते हुए कहा कि गंगा की महिमा अपरम्पार हैं।हम परम सौभाग्यशाली हैं कि आज हमें परम पुनीत सिमारिया गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन कथा श्रवण का लाभ उठा रहे हैं। आठवें दिन के कथा विश्राम पर मिथिला के तीन विशिष्ट अतिथि को सर्वमंगला अध्यात्म योगपीठ सिमारियाधाम आश्रम के प्रधान व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी जी द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार चादर तथा आचार्य नारायण झा जी द्वारा पुष्पहार एंव गुरुदेव स्वामी चिदात्मन जी महाराज के द्वारा मिथिला सम्मान के प्रतीक पाग से सम्मानित किया। सम्मानित किए गए स्वामी चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान सिमारियाधाम के निदेशक डॉ विजय कुमार झा, सचिव सुधीर चौधरी तथा सह सचिव, प्रवक्ता प्रो पी के झा प्रेम ।इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के अतिरिक्त गौंडी शंकर जी, अरविन्द जी,राम भारद्वाज, श्याम सनातन, आचार्य रंजन शास्त्री, रंजना दीदी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबा में निकाला विशाल जहरीला सांप, लोगों में कौतूहल
    Next Article राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर केवल राष्ट्र कवि नहीं ,विश्व कवि के रूप में अब जाना जाना चाहिए:राज्यपाल

    Related Posts

    3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा

    June 2, 2026

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर: भारतीय चेतना की अमरज्योति

    June 2, 2026

    क्या भूमिहार समाज केवल चुनावी समय में ही याद आता है?

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.