विक्रमपुर में झल्लु खान का कच्चा घर हुआ ध्वस्त, बीडीओ से लगाया आवास की गुहार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: बीते दिनों लगातार तीन दिन वारीष होने से कुंडहित प्रखंड के बिक्रमपुर के झल्लु खान का कच्चा घर ध्वस्त हो गया।झल्लु खान बताते हैं कि परिवार में 10 सदस्य हैं।कहा ऐसे में कच्चा घर का दिवार गिर जाने से परिवार में सभी सदस्यों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि झल्लु खान गरीब परिवार से आते हैं। ऐसे में घर तो बनाना उनके लिए संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि केंद्र की सरकार गरीबों को पीएम आवास देती है तो वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक प्लान के तहत गरीबों को तीन कमरे का अबुवा आवास दे रहे हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि झल्लु खान को आवास मिल रहा है या नहीं। वहीं झल्लु खान ने बीडीओ से आवास के लिए गुहार लगाया है।कहा उन्हें आजतक किसी भी प्रकार का आवास मुहैया नहीं हुआ है।

