Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जूनियर डॉक्‍टरों का हड़ताल खत्‍म करने का ऐलान, OPD सेवाएं रहेंगी बंद
    Breaking News Headlines

    जूनियर डॉक्‍टरों का हड़ताल खत्‍म करने का ऐलान, OPD सेवाएं रहेंगी बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या को लेकर आंदोलित जूनियर डॉक्‍टरों ने बड़ी घोषणा की है. जूनियर डॉक्‍टर्स ने पिछले कई सप्‍ताह से चले आ रहे गतिरोध को खत्‍म करने का ऐलान करते हुए हड़ताल समाप्‍त करने की घोषणा की है. शनिवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी. हालांकि, OPD सेवाएं फिलहाल सस्‍पेंड रहेंगी. सूत्रों के मुताबिक, फेज-वाइज तरीके से हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है. शनिवार से जूनियर डॉक्टर इमरेजेंसी सर्विसेज में अपनी सेवाएं देने लगेंगे. वे फिलहाल आउटडोर और इनडोर सेवाओं में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्हें चरणबद्ध तरीके से ख़त्म किया जाएगा. बता दें कि गुरुवार को राज्य के सीनियर डॉक्टरों ने भी जूनियर डॉक्टरों से आंदोलन के समर्थन में हड़ताल वापस लेने की अपील की.

     

    शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जादवपुर यूनिवर्सिटी 20 सितंबर को कलरब के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा. आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर उस दिन को एक और विरोध प्रदर्शन के साथ मनाना चाहते हैं. ऐसे में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में व्‍यापक विरोध-प्रदर्शन देखा जा सकता है. बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्‍टर सेमिनार हॉल में सो रही थीं, जब उनपर हमला कर दिया गया था. उनके साथ रेप किया गया और उसके बाद उनकी हत्‍या कर दी गई थी.

     

    इस जघन्‍य कांड के बाद पश्चिम बंगाल के साथ ही देशभर में विरोध-प्रदर्शन की आग भड़क गई थी. सुप्रीम कोर्ट के हस्‍तक्षेप के बाद दिल्‍ली समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों में आंदोलन कर रहे डॉक्‍टर काम पर वापस लौट गए थे, लेकिन पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्‍टर्स लगातार आंदोलन कर रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी दुलिप समरवीरा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से 20 साल के लिए प्रतिबंधित
    Next Article वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.