Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वनडे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे एडम जम्पा
    Headlines

    वनडे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे एडम जम्पा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वनडे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे एडम जम्पा
    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एडम जम्पा इस फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे। इस उपलब्धि को हासिल करने के करीब पहुंचने पर जम्पा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपने देश के लिए वनडे में इतने मैच खेल पाएंगे। वे 100 वनडे खेलने वाले 32वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही शेन वॉर्न और ब्रैड हॉग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे सिर्फ तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर बन जाएंगे।

     

     

    इस खास मौके पर उनकी पत्नी हेरिएट, बेटा यूजीन और माता-पिता डैरेन और एलिसन ट्रेंट ब्रिज में मौजूद रहेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए जम्पा ने कहा, “मैं 100 वनडे मैच खेलने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना खेलूंगा। जब आप देखते हैं कि आजकल लोग कितने वनडे मैच खेलते हैं, तो बहुत कम लोग 100 मैच खेल पाते हैं। 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में निश्चित रूप से बहुत अधिक वनडे क्रिकेट खेला जाता था और कोई टी20 मैच नहीं होता था।

     

     

    मैं कुल मिलाकर 200 अंतरराष्ट्रीय मैच (191) खेलने के करीब पहुंच रहा हूं, इसलिए मुझे इतना खेलने की उम्मीद नहीं थी।” 99 वनडे मैचों में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 28.05 की औसत और 5.47 की इकॉनमी रेट से 169 विकेट लिए हैं। हालांकि जम्पा 2021 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रमशः टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप विजेता रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अधिक विश्व कप जीतने की चाह अभी भी उनके अंदर है। खासकर 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप पर उनका पूरा फोकस है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMovie Review: सस्पेंस से भरपूर फिल्म- बर्लिन
    Next Article  नवादा में दबंगों ने गोलीबारी के बाद दलितों के 80 घरों में लगा दी आग; भारी पुलिस बल तैनात

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.