Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  नवादा में दबंगों ने गोलीबारी के बाद दलितों के 80 घरों में लगा दी आग; भारी पुलिस बल तैनात
    Headlines बिहार

     नवादा में दबंगों ने गोलीबारी के बाद दलितों के 80 घरों में लगा दी आग; भारी पुलिस बल तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     नवादा में दबंगों ने गोलीबारी के बाद दलितों के 80 घरों में लगा दी आग; भारी पुलिस बल तैनात
    पटना. बिहार के नवादा जिले में बुधवार रात दबंगों द्वारा महादलित समुदाय पर भयानक कहर बरपाया गया. दबंगों ने फायरिंग करते हुए करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि लगभग 25 से 30 घर जलाए गए हैं. इस गंभीर घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस बल को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है. घटना नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती में हुई है.

     

     

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना की जड़ में भूमि विवाद है. दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे इस विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि दलित परिवारों का एक बड़े भूखंड पर कब्जा है, जिसे लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते झड़प हुई, जिसमें दबंगों ने दलित बस्ती पर हमला कर दिया. दबंगों ने न केवल फायरिंग की, बल्कि कई घरों को आग लगा दी.

     

     

    घटना की जानकारी मिलते ही नवादा सदर अंचल के अधिकारी विकेश कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. प्रशासन की टीम ने हालात का जायजा लिया और स्थिति पर काबू पाने के लिए गांव में कैंप लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से इलाके में भारी संख्या में बल तैनात किया गया है ताकि कोई और हिंसक घटना न हो.

     

     

    पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने अचानक उनके घरों पर हमला किया और मारपीट करने के बाद उनके घरों में आग लगा दी. इस हमले से कई लोग बेघर हो गए हैं. आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवनडे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे एडम जम्पा
    Next Article बिहार: एनआईए ने पूर्व एमएलसी सहित दो लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.