Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री से किया तीखे सवाल130 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से यात्रा की कहीं भी सुरक्षा में कमी आपको दिखी: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री से किया तीखे सवाल130 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से यात्रा की कहीं भी सुरक्षा में कमी आपको दिखी: बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री से किया तीखे सवाल130 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से यात्रा की कहीं भी सुरक्षा में कमी आपको दिखी: बन्ना गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री से तीखे सवाल किए हैं उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री जी ने नेशनल हाईवे 33 फोरलेन में सफर का आनंद लिया और जमशेदपुर पहुंच कर एक सभा को सम्बोधित भी किया अब उनसे झारखण्ड की जनता से जुड़े कुछ सवाल पूछना चाहता हूँ कि आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू हुआ क्या?या वें यदि आदिवासी समुदाय के हितैसी हैं तो कब तक इसकी घोषणा करेंगे?

    श्री गुप्ता ने पूछा कि एक पिछड़ा जाति से वें आते हैं, चुनावी भाषणों में भी जिक्र करते है तो पिछड़ों के लिए 27 % आरक्षण के विषय में कोई घोषणा उन्होंने किया क्या, नहीं तो क्यों नहीं किया?

    श्री गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड की चुनी सरकार को अपदस्थ करने के लिए व्याकुल भाजपा क्या कथित तौर पर अपमानित हुए चम्पाई सोरेन जी को एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी?

    स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने प्रधानमंत्री से सीधा सवाल करते हुए पूछा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी झारखंड का बकाया पैसा केंद्र सरकार ने हड़प लिया हैं, प्रधानमंत्री जी बताये कि झारखंड को 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया क्या?

    उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री जी ने नेशनल हाईवे 33 के फोरलेन कार्य का उद्घाटन ऑनलाइन किया था, आज वें स्वयं नेशनल हायवे 33 फोरलेन पर सफर किए इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किए लेकिन क्या उन्होंने देखा कि चांडिल गोलचककर के बाद करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ हैं,दो साल पहले जिस सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन आपने किया था आज उस नेशनल हाईवे की स्थिति है कि सड़क पर गड्ढे हो गए है कहीं पर फोड़े जैसे फूल गए हैं क्या इस भ्रष्टाचार की जाँच कराएंगे प्रधानमंत्री जी?

    झारखंड की जनता का यह सवाल इसलिए जायज हैं क्योंकि आज आपने सारे प्रोटोकॉल तोड़कर आपने इस सड़क से यात्रा की हैं

    झारखंड भाजपा हमारी सरकार पर लॉ एंड आर्डर खराब होने और नक्सली एवं आतंकवादी गतिविधियों के होने का दुष्प्रचार करती हैं, आज आपने बिना किसी पूर्व निर्धारित सूचना एवं तैयारी के 130 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से यात्रा की और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुनः उसी सड़क से वापस आये, आपसे पूछना चाहता हूँ कहीं भी सुरक्षा में कमी आपको दिखी? लॉ एंड आर्डर में कोई दिक्कत दिखी?

    स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता की सकारात्मक सोच से मुख्यमंत्री असाध्याय रोग का इलाज अब मुंबई सीएमसी वेल्लोर के साथ टीएमएच में भी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर ठगे गए आदिवासी, मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ. अजय कुमार
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता पर खूब प्यार बरसाया

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.