Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनांक 18.09.2024 को जिले के कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के परिभ्रमण को लेकर आज उपायुक्त ने अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिनांक 18.09.2024 को जिले के कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के परिभ्रमण को लेकर आज उपायुक्त ने अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के प्रस्तावित जामताड़ा आगमन को लेकर आज कुंडहित प्रखंड सभागार में आहूत बैठक संपन्न

    दिनांक 18.09.2024 को जिले के कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के परिभ्रमण को लेकर आज उपायुक्त ने अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

    कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए आवश्यक एवं अहम दिशा निर्देश*_

    आज दिनांक 14.09.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कुंडहित सभागार में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के जामताड़ा जिला अंतर्गत जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह में प्रस्तावित आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों आदि को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    इससे पूर्व उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों आदि का जायजा लिया गया एवं जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं तत्पश्चात प्रखंड सभागार में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि दिनांक 18 सितंबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित परिभ्रमण के अवसर की जा रही तैयारियों को ससमय पूर्ण करने, दुमका जिला से लाभुकों को लाने हेतु समन्वय स्थापित करने, जिले के सभी प्रखंडों से लाभुकों को सुरक्षित लाने ले जाने, योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास आदि की सूची का अवलोकन सहित परिसंपत्ति वितरण संबंधित सूची तैयार करने, कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट लाइन में फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग आदि कार्य सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसी के द्वारा उद्घाटन शिलान्यास संबंधित सूची को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, आदि के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, नियुक्ति पत्र वितरण आदि को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के द्वारा लाभुकों को प्ले कार्ड दिया जायेगा। इसके अलावा विशेष शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों में दक्ष कर्मी की प्रतिनियुक्ति एवं स्टॉल के बैकड्रॉप में योजनाओं एवं विभाग का नाम प्रदर्शित करते हुए सुव्यवस्थित तरीका से लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं विभागवार लाभुकों को कार्यक्रम में सुरक्षित लाने एवं ले जाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी जामताड़ा को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकता के अनुरूप बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलीपैड स्थल का निर्माण, पंडाल, कुर्सी, विद्युत, साउंड सिस्टम, वृहत रूप से होर्डिंग, कियोस्क, स्टेंडीज, व्यू कटर, बंटिंग, वेलकम गेट आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार के अलावा यातायात व्यवस्था, बड़ी एवं छोटी वाहनों का पार्किंग, वीआईपी पार्किंग, मेडिकल, अग्निशमन, स्वच्छ पेयजल, अस्थाई एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सहित अन्य सभी बिंदुओं पर विमर्श किया। उन्होंने सभी कार्यों को आपसी समन्वय के साथ ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री एजाज हुसैन अंसारी के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक साथ मिलकर हर मोर्चे पर भाजपा सरकार के नीति का प्रतिकार करें: बन्ना गुप्ता
    Next Article “भाजपा ने झारखंड को लूटा, अब विकास की राजनीति से बौखला गई है” – डॉ. इरफान अंसारी

    Related Posts

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    October 30, 2026

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.