Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजद अध्यक्ष उड़िया ‘अस्मिता’ नहीं समझते हैं : भाजपा ने विवि का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कहा
    Headlines ओड़िशा राजनीति

    बीजद अध्यक्ष उड़िया ‘अस्मिता’ नहीं समझते हैं : भाजपा ने विवि का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीजद अध्यक्ष उड़िया ‘अस्मिता’ नहीं समझते हैं : भाजपा ने विवि का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कहा

    भुवनेश्वर,:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने 156 साल पुराने रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के एक प्रस्ताव पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना करते हुए दावा किया कि बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष उड़िया ‘अस्मिता’ नहीं समझते हैं।

     

     

    भाजपा के वरिष्ठ विधायक जयनारायण मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजद नेता ओडिशा के इतिहास को ‘‘तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास’’ कर रहे थे और राज्य के लोगों ने ‘‘चुनावों में उन्हें मुंहतोड़ जवाब’’ दिया।

    मिश्रा की इस टिप्पणी से पहले पटनायक ने कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर विवाद के संदर्भ में कहा था कि कुछ लोग इतिहास ‘‘तोड़ने-मरोड़ने’’ का प्रयास कर रहे हैं।

     

     

    पटनायक के सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब देते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक ने मंगलवार को कहा, ‘‘ओडिशा के लोगों को समझ आ गया है कि आपने पिछले 25 वर्ष में उड़िया अस्मिता के लिए क्या किया और इसलिए, उन्होंने आपके नेतृत्व वाली सरकार को नकार दिया…पूर्ववर्ती सरकार ने पुरी मठ, प्राचीन मंदिर और रघुनंदन पुस्तकालय जैसे स्मारक ढहा दिए।’’

    उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘आपकी पार्टी (बीजद) के नेता ओडिशा के इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास करते रहे हैं। इसलिए ओडिशा के लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया…बीजद अध्यक्ष उड़िया अस्मिता नहीं समझते हैं।’’

     

     

     

    भाजपा विधायक ने कहा कि डबल-इंजन की सरकार ‘‘इतिहास को ठीक करने के लिए प्रतिबद्ध’’ है।

    दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को लेकर विधानसभा में भाजपा और बीजद दोनों के बीच तीखी बहस हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है: शाह
    Next Article बड़गाई जमीन मामला: रांची, गिरिडीह, चाईबासा और हजारीबाग में एसीबी रेड

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.