Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अविस्मरणीय कार्य किये : आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अविस्मरणीय कार्य किये : आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अविस्मरणीय कार्य किये : आदित्यनाथ

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री रहे भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पंत ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अविस्मरणीय कार्य किये हैं।

    आदित्यनाथ ने यहां लोकभवन परिसर में पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 137वीं जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में पंत का कार्यकाल बेहद यशस्वी रहा।

     

     

    उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर वह वकालत छोड़कर आजादी के आंदोलन से जुड़ गए। उन्होंने आंदोलन में भाग लिया, जेल की यातना सही, लेकिन आजादी के उस आंदोलन से कभी विचलित नहीं हुए। आजादी के आंदोलन के दौरान उनके योगदान, लगातार किए गए संघर्षों के कारण ही उन्हें स्वतंत्र भारत में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

     

     

    आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पंत ने मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने, जनता को बुनियादी सुविधाएं देने, शिक्षा, स्वास्थ्य और उस समय के अनुरूप मूलभूत ढांचा देने के लिए उन्होंने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की, जिस पर आज का हमारा उत्तर प्रदेश आधारित है।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1954-55 में पंत को देश का गृह मंत्री बनाया गया। इस दौरान हिन्दी को राजभाषा बनाने के लिए उनका प्रयास अतुल्य है। राजस्व के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधार आज भी गरीबों को न्याय दिलाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी द्वारा पैदा किया डर अब ‘इतिहास’ बन गया है : राहुल गांधी
    Next Article झारखंड सरकार ने वन पट्टा देने में कंजूसी की है – लखन मार्डी

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.