Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में तीन की मौत
    Headlines झारखंड

    हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में तीन की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में तीन की मौत

    हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी ऑल्टो कार से हजारीबाग से पेटरवार अपने घर जा रहे थे. तीनों मृतकों की पहचान हो गई है. जिसमें राहुल अग्रवाल, दिपेश प्रसाद और चालक हेमंत प्रसाद शामिल हैं. सभी रामगढ़ जिले के पेटरवार के ही रहने वाले हैं.घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि तीनों युवक हजारीबाग में गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई. सभी अलग-अलग परिवार के हैं.

     

     

    सूचना मिलने के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया. इस दौरान उनके प्रतिनिधि रंजन चौधरी उपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि तीन लोगों का शव सड़क पर पड़ा हुआ है. शव हजारीबाग अस्पताल लाने में परेशानी हो रही है. इसके बाद हजारीबाग से नीरज पासवान को एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल भेजा गया और तीनों के शव अस्पताल लाया गया.

     

     

    इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इस घाटी में सड़क दुर्घटना के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं. जिसका एक कारण बताया जाता है कि घाटी की सड़क में काफी तीखे मोड़ और ढलान हैं. जिससे बाहर से आने वाले ट्रक चालकों को सड़क ठीक से दिखाई नहीं पड़ती और दुर्घटना हो जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसएस का मानना है कि कुछ धर्म, भाषाएं तुच्छ हैं : राहुल गांधी
    Next Article हेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.