Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग: निर्दलीय विधायक सरयू राय पर मामला दर्ज
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    चुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग: निर्दलीय विधायक सरयू राय पर मामला दर्ज

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024Updated:September 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग :निर्दलीय विधायक सरयू राय पर मामला दर्ज
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची: चुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग में रंगने लगा है झारखंड तकरार की प्रकाष्ठा आए दिन राष्ट्रीय मीडिया के सुर्खियों में रहता है झारखंड इस कड़ी में अब विधायक सरयू राय का नाम जुड़ गया है एक तरफ एक तरफ चुनाव से पूर्व मैन हर्ट का जिन्न निकला तो दूसरी तरफ आहार पत्रिका सुर्खियों में आ गया है
    निर्दलीय विधायक सरयू के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में पैसे के गबन को लेकर एफआईआर दर्ज करवाया गया है. मनोज सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा आहार पत्रिका से जुड़े मामले में सरयू राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है.

    अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज सिंह अरगोड़ा थाने में दिए अपने आवेदन में या लिखा है कि सरयू राय जो पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं. सर्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री रहे सरयू राय ने आम जनता को अधिकारों के प्रति जागरूक लाने के नाम पर प्रत्येक माह बुलेटिन आहार पत्रिका के मुद्रण, प्रकाशन और वितरण के लिए अपने नजदीकी और विश्वासियों को 3.38 करोड़ का अवैध भुगतान किया.

    आवेदन में मनोज सिंह ने आरोप लगाया है कि पत्रिका के प्रकाशन के लिए कोई टेंडर भी नहीं निकाला गया. पूरे मामले में पैसे के गबन को दबाने के लिए पूर्व मंत्री ने अपने जान पहचान के लोगों को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर नियुक्त कर कर विभागीय निदेशकों के दिशा निर्देशों की अवहेलना कर मामले को रखा दफा करवाने का भी प्रयास किया.

    आवेदन में यह भी लिखा गया है कि साल 2015 में सरयू राय ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. सरयू राय खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विभागीय मंत्री के रूप में नियुक्त हुए थे. एक सोची समझी साजिश के तहत लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के नाम पर खाद्य सुरक्षा, केरोसिन तेल वितरण, शिकायत, समाधान आदि के संबंध में आहार के प्रकाशन की सिफारिश की गई थी. जिसे मंत्री के रूप में सरयू राय ने अनुमोदन के लिए प्रशाखा पदाधिकारी अपर सचिव और विभागीय सचिव को अनुशंसा भी की थी.

    मनोज सिंह के लिखित आवेदन पर अरगोड़ा थाने में केस नंबर 228/ 24 दर्ज कर लिया गया. अरगोड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    बरहाल मामले दर्ज हो चूका है राजनीति के चाणक्य सरयू राय पूर्व से ही पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और कई एक बार उन्होंने यह कहा है कि पूरा मामला आईने की तरह साफ है कोई भी एजेंसी जांच कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता सब कुछ फाइल में हुआ है

    चुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग निर्दलीय विधायक सरयू राय पर मामला दर्ज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल में भर्ती महिला की सिलेंडर गिरने से मौत
    Next Article आदित्यपुर पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं मे कमी लाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान, अड्डे बाजों के उड़े होश

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.