Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी
    Headlines

    हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

    चंडीगढ़:  हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर रतिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ दी है।

    सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के कुछ ही देर बाद नापा ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

     

     

    रतिया से पार्टी ने सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है।

    दुग्गल को इस बार सिरसा संसदीय क्षेत्र से पुन: टिकट नहीं दिया गया था। इस साल संसदीय चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर को इस सीट से लोकसभा चुनावों में उतारा गया था।

    हालांकि, तंवर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा से हार गए थे।

     

     

     

    भाजपा ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाने के अलावा पार्टी में हाल में शामिल हुए कई नेताओं को टिकट दिए हैं।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार चुनाव जीतना है लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है।

     

     

    सैनी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का चेहरा हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिउड़ी मंदिर में मुंडा, पाहन पुजारियों द्वारा लगाया गया ताला
    Next Article पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस, मुख्यमंत्री ममता ने शिक्षक दिवस पर बधाई दी

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.