Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को आएंगे जमशेदपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को आएंगे जमशेदपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को आएंगे जमशेदपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को अपने पांच दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत बस्ती विकास समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। उनके स्वागत को लेकर बस्ती विकास समिति विशेष तैयारी कर रही है। बस्ती विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और बस्ती विकास समिति के जनक रघुवर दास का जमशेदपुर से विशेष लगाव रहा है। अपने लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में वे जमशेदपुर के नागरिकों के सुख-दुःख में हमेशा शामिल होते रहे हैं। उनकी सहज और मिलनसार छवि के कारण लोग उनसे गहरी आत्मीयता महसूस करते हैं। चाहे वे किसी भी पद पर रहे हों, जमशेदपुर शहर उनके दिलों में रहा है। इस बार गणेश पूजा के अवसर पर वे शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शहरवासियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री दास का स्वागत करने के लिए बस्ती विकास समिति के सदस्यगण खास तौर पर मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटांगराईन के विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता से बदली सरकारी विद्यालय की तस्वीर
    Next Article उपायुक्त ने पटमदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.