Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने की खरगे और राहुल से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने की खरगे और राहुल से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने की खरगे और राहुल से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

    नयी दिल्ली:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की।

    यह बैठक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद हुई है। चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए और पार्टी में अपने ‘अपमान’ का हवाला देते हुए पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

     

     

    हेमंत सोरेन ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर खरगे और गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठक के दौरान मौजूद थीं।

    सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया लेकिन समझा जाता है कि उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

     

     

     

    हेमंत सोरेन के इस्तीफे और बाद में धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। जमानत मिलने से हेमंत सोरेन का फिर से मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था। इसके चलते चंपई सोरेन को 3 जुलाई को अपना पद छोड़ना पड़ा था।

    कांग्रेस और झामुमो राज्य में गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस की बात करते ही एक परिवार की तस्वीर सामने आती है: हिमंत
    Next Article भाजपा सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेकर जुटें कार्यकर्ता : आदित्यनाथ

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.