Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरी फिल्म पर ‘इमरजेंसी’ लगा दी गई है: कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी पर कहा
    Headlines

    मेरी फिल्म पर ‘इमरजेंसी’ लगा दी गई है: कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी पर कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मेरी फिल्म पर ‘इमरजेंसी’ लगा दी गई है: कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी पर कहा

    नयी दिल्ली:  फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज होने की निर्धारित तारीख से चार दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर आरोप लगाया है कि फिल्म के प्रदर्शन में देरी के लिए उसके प्रमाणपत्र को रोका जा रहा है।

    फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रहीं कंगना ने कहा कि अगर उनके फिल्म के ‘अनकट’ संस्करण को मंजूरी नहीं मिली तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।

     

     

    उन्होंने शुभंकर मिश्रा के पोडकास्ट पर उनसे कहा, ‘‘मेरी फिल्म पर भी आपातकाल लगा दिया गया है। यह बहुत निराशाजनक स्थिति है। मैं अपने देश में बहुत निराश हूं और जो भी परिस्थितियां हैं… हम कितना डरते रहेंगे।’’

    कंगना ने कहा, ‘‘मैंने इस फिल्म को बहुत ही आत्मसम्मान के साथ बनाया है, यही वजह है कि सीबीएफसी किसी विवाद की ओर इशारा नहीं कर सकता। उन्होंने मेरा प्रमाणपत्र रोक दिया है, लेकिन मैं फिल्म का अनकट संस्करण रिलीज करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। मैं अदालत में लड़ूंगी और बिना कट के फिल्म को रिलीज कराऊंगी।’’

    एक सूत्र ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन इस शुक्रवार को नहीं किया जाएगा क्योंकि फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड की तरफ से प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

    सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भले ही उन्होंने (सीबीएफसी) अपनी वेबसाइट पर यू/ए प्रमाणपत्र डाल दिया है, लेकिन निर्माताओं को अभी तक प्रमाणपत्र की प्रति नहीं मिली है। हर दिन फिल्म में एक नया कट लगाने को कहा जा रहा है, जो वे किसी दबाव के कारण कर रहे हैं। कंगना फिल्म की शुचिता के लिए लड़ रही हैं।’’

     

     

     

    मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज पर रोक लगाने के एक सिख संगठन के अनुरोध पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

    फिल्म में अभिनय के साथ ही इसकी लेखक-निर्देशक और सह-निर्माता कंगना ने कहा कि उनकी फिल्म अब भी सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है जबकि अफवाहें हैं कि इसे रिलीज के लिए मंजूरी दे दी गई है।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि उन पर दबाव है कि फिल्म में इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या की घटना को नहीं दर्शाया जाए।

    शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को सीबीएफसी को कानूनी नोटिस भेजकर कंगना रनौत की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। पार्टी का दावा है कि फिल्म ‘सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है’ और ‘गलत सूचनाओं का प्रसार कर सकती है’।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में गांव में खाली पड़े पांच घरों में आगजनी, संदिग्ध उग्रवादियों का पीछा किया गया: पुलिस
    Next Article भाजपा सदस्यता अभियान में हर घर, हर वर्ग को जोड़ें : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.