दुमका जिले के सभी 206 पंचायत,नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा आपकी योजना -आपकी सरकार
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
दुमका: आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” का तीसरा चरण दिनांक 30 अगस्त से 15 सितम्बर 2024 तक जिले के सभी 206 पंचायत,नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
इन शिविरों में निम्नांकित गतिविधियों का सम्पादन किया जाएगा :-
शिविर में आवदनों की प्राप्ति :-
आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायगी।
शिविरों में आम जनों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष निम्नलिखित मुख्य प्रक्षेत्र (Focus Area) के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जायेंगे :-
झारखण्ड मुख्यमंत्री मैय्यन सम्मान योजना
अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
अबुआ आवास योजना
मुख्यमंत्री पशुधन योजना
बिरसा हरित ग्राम योजना
किसान क्रेडिट कार्डम
सर्वजन पेंशन योजना
सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
हरा राशन कार्ड
बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
जाति/आवासीय / आय प्रमाण-पत्र
जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उनमें लाभुकों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी एवं प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा।
उपरोक्त Focuse Area के अतिरिक्त Beneficiary oriented वैसी योजनाएँ जिन्हें राज्य सरकार Saturation Mode में लागू करने के लिए कृतसंकल्पित है, के लिए भी छूटे हुए व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे ताकि उन्हें भी लाभान्वित किया जा सके। ऐसी कुछ योजनाओं का ब्यौरा निम्नवत् है…
सभी प्रकार की पेंशन योजनाएँ।
आयुष्मान कार्ड का वितरण।
सामुदायिक वन पट्टा (FRA) और व्यक्तिगत पट्टा (IFR) के लिए संबंधित FRC द्वारा आवेदन प्राप्त करना।
ऑन-द-स्पॉट परिसम्पत्तियों / सरकारी लाभों का वितरण –
प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जायेगा, जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों के बीच निम्नांकित योजनाओं से संबंधित लाभों / परिसम्पत्तियों का वितरण किया जायेगा
पूर्व में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में निर्मित परन्तु अवितरित जाति प्रमाण-पत्रों को Laminate करवाकर इन शिविरों में बांटा जायेगा।
प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतिकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी लाभार्थियों को उसी दिन साईकिल क्रय हेतु डीबीटी के माध्यम से राशि प्राप्त हो जाय।
एस०एच०जी० / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण।
धोती-साड़ी-लुंगी का वितरण।
कंबल का वितरण।
ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण :-
प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत किया जायेगा। आवेदनों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण करते हुए समाधान / निष्पादन कागजात के साथ आवेदक की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। ऑन-द-स्पॉट निवारण / समाधान में निम्न को प्राथमिकता दी जाय
राजस्व अभिलेखों में संशोधन / परिमार्जन।
आय/जन्म / मृत्यु प्रमाण-पत्र में यथावश्यक संशोधन।
आधार / राशन कार्ड में संशोधन।
बिजली बिल से संबंधित शिकायत।
इस श्रेणी के तहत् लोगों की शिकायतें शिविर में ही दर्ज की जायेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसी शिकायतों का समाधान उसी दिन किया जाएगा। यदि किसी कारण उस दिन इस श्रेणी की शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता है तो आवेदन को लंबित माना जायेगा तथा शिविर आयोजन की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

