Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों का मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की किया गया।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चालू वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं, पूर्ण योजनाओं, लंबित योजनाओं आदि की जानकारी ली एवं लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा की योजनाओं को लंबित नहीं होने दें।

    वहीं राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण को बढ़ाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि चालू वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत जामताड़ा का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध होल्डिंग टैक्स में 48.70 प्रतिशत, ट्रेड लाईसेंस में 111.94 प्रतिशत एवं अन्य में 155.02 प्रतिशत उपलब्धि है।

    वहीं नगर परिषद मिहिजाम के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध होल्डिंग टैक्स में 49.62 प्रतिशत, जल संग्रहण में 92.25 प्रतिशत एवं ट्रेड लाइसेंस में 176.11 प्रतिशत उपलब्धि रही है।
    उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप ससमय होल्डिंग टैक्स वसूल करने सहित अन्य बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने में नगर वासियों में अवेयरनेस फैलाएं, पब्लिक प्लेस पर गंदगी न फैलें, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं, पर्यावरण दूषित होने वाले कारकों पर ध्यान दें। अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करें एवं उनसे जुर्माना वसूल करें। वहीं उन्होंने बरसात का मौसम को देखते हुए कीड़े मकोड़े एवं मच्छरो के प्रकोप से बचने हेतु नियमित रूप से साफ सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग करने समय से कचड़ा उठाव आदि के लिए अपेक्षित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखें।

    *इस मौके पर* कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मिहिजाम श्री राजीव कुमार मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री दानिश हुसैन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत कोल्हान प्रमंडल की लाखों माता-बहनों को सम्मान राशि के हस्तांतरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Next Article दुमका जिले के सभी 206 पंचायत,नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा आपकी योजना -आपकी सरकार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.