Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय नौसेना कि विमान रेस्क्यू टीम के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम के सैनिक प्रतिनिधियों का रक्षा राज्य मंत्री ने किया सम्मान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारतीय नौसेना कि विमान रेस्क्यू टीम के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम के सैनिक प्रतिनिधियों का रक्षा राज्य मंत्री ने किया सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारतीय नौसेना कि विमान रेस्क्यू टीम के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम के सैनिक प्रतिनिधियों का रक्षा राज्य मंत्री ने किया सम्मान

    जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट में नए पायलटों को ट्रेनिंग देने वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चांडिल डैम में विमान को सर्च करने एवं उसको बाहर निकालने में जुटी भारतीय नौसेना की सर्वे एवं गोताखोर टीम को निरंतर सहयोग देने वाले पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों को भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री आदरणीय संजय सेठ जी ने भारतीय नौ सेना की 20 सदस्यीय टीम का सम्मान किया। जिनमें अभियान का नेतृत्व कर रहे कमांडर जे जे सिंह कमांडर वरुण गुप्ता लेफ्टिनेंट आर पी पटेल मास्टर चीफ पेटीआफ़िसर आर एस सैनी पेटी ऑफिसर सोनू कुमार और जूनियर सेलर के रूप में सागर रोहित ए रहमान आकाश पी के खैरवा शुभम थांगे अभिनव सिंह आर चाहर अमरदीप गुरप्रीत सिंह ओमकार मुकुल शिवम कुमार युवराज रोहित कुमार आदि सैनिक वीरों के साथ-साथ पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन अशोक श्रीवास्तव एवं सिपाही सतनाम सिंह को सम्मानित किया गया।

     

     

    सरायकेला खरसावां के जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला (IAS) के साथ-साथ जिला प्रशासन के अतुल्य सहयोग का भी भारतीय नौसेना की टीम ने प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने इस घटना के दिन अपने को गोवा राज्य के कारवार नेवल बेस में व्यस्त होने के बावजूद सरायकेला खरसांवा के जिला उपायुक्त महोदय द्वारा भारतीय नौसेना के गोताखोरों को बुलाने के आग्रह का समर्थन करते हुए भारतीय नौसेना को पत्र लिखा और 20 मिनट के अंदर नौसेना ने अपनी प्रतिज्ञा देते हुए विशाखापट्टनम से 20 सदस्यीय टीम को लगभग चार टन वजन के डाईविंग रेस्क्यू उपकरण के साथ भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा भुवनेश्वर से रांची एयर पोर्ट भेजने का काम किया।

     

     

    लगभग 4 दिन के कठिन प्रयास के बाद विमान का लोकेशन पता लगाने के बाद जन्माष्टमी के दिन लगभग 14 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद एयरक्राफ्ट को चांडिल डैम से बाहर निकाल कर डी जी सी ए के इन्वेस्टिगेटिंग टीम को सौंप दिया गया। इस दौरान भारतीय नौसेना के जांबाज सैनिकों ने अपनी कार्य कुशलता एवं इस ऑपरेशन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की। इस कार्य से पूरे शहर एवं राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में भारतीय नौसेना के प्रति सम्मान और विश्वास बड़ा है। रेस्क्यू टीम आज रांची में है और कल विशाखापट्टनम के लिए प्रस्थान करेंगे। जबकि उनका साजो सामान सड़क मार्ग द्वारा ट्रक से विशाखापट्टनम के लिए आज सुबह रवाना हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख विजडम अकादमी के द्वार सभी समुदाय के छात्रों के लिए खुले हैं: भगवान सिंह
    Next Article कहां लिखा है पत्र में 150 मकानों को तोड़ने वाली बात: सरयू राय

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.