Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पॉलीग्राफ जांच शुरू की
    Headlines राजनीति

    चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पॉलीग्राफ जांच शुरू की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पॉलीग्राफ जांच शुरू की

    नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार संजय रॉय से कथित संबंधों का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस के एएसआई अनूप दत्ता के ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी।

    सीबीआई ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता की पॉलीग्राफ जांच करने के लिए कोलकाता की एक अदालत से अनुमति ली थी। एजेंसी ने मामले में पहले भी दत्ता से पूछताछ की थी।

     

     

    दत्ता इस मामले में पॉलीग्राफ जांच का सामना करने वाले आठवें व्यक्ति हैं।

    अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता पुलिस कल्याण समिति में तैनात दत्ता ने यातायात पुलिस स्वयंसेवी रॉय को कथित तौर पर कई फायदे पहुंचाये थे।

    अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या रॉय ने कथित तौर पर अपराध किए जाने के बारे में दत्ता को सूचित किया था और क्या उसने इस अपराध पर पर्दा डालने के लिए कोई मदद मांगी थी।

    उन्होंने कहा कि पॉलीग्राफ जांच में सामने आने वाली जानकारी का मुकदमे के दौरान सबूत के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता लेकिन एजेंसी इससे सबूत जुटा सकती हैं जिनका अदालत में इस्तेमाल किया जा सकता है।

     

     

     

    ‘पॉलीग्राफ’ जांच संदिग्धों और गवाहों के बयानों में विसंगतियों का आकलन करने में मदद कर सकती है। उनकी मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाओं – हृदय गति, सांस लेने के पैटर्न, पसीने और रक्तचाप की निगरानी करके जांचकर्ता यह निर्धारित कर सकते हैं कि उनकी प्रतिक्रिया में विसंगतियां हैं या नहीं।

    कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे।

    रॉय को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगले दिन गिरफ्तार किया गया था जिसमें उसे घटना वाले दिन सुबह चार बजकर तीन मिनट पर सेमीनार हॉल में घुसते हुए देखा गया था।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, रॉय से गहन पूछताछ की गई और पुलिस ने उसके बाएं गाल पर ‘हालिया चोटों’, बाएं हाथ में दो उंगलियों के बीच खरोंच, बाईं जांघ के पीछे खरोंच आदि को भी देखा, जो संघर्ष का संकेत देते हैं।

     

     

     

    अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के वीर्य, बाल, नाखून आदि के नमूने जुटाए गए।

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था। सीबीआई ने 14 अगस्त को जांच अपने हाथ में ले ली।

    सीबीआई ने मामले की जांच संभालने के बाद अपराध के बारे में आगे की जानकारी प्राप्त करने के लिए रॉय, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, पीड़िता के साथ ड्यूटी पर मौजूद चार चिकित्सकों तथा रॉय की पॉलीग्राफ जांच भी कराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंप्रग सरकार की योजना का नाम बदलकर जनधन किया गया, जनता से 43500 करोड़ रु लूटे गए: खरगे
    Next Article अभिषेक बनर्जी ने बलात्कार विरोधी सख्त कानून की मांग की, लोकसभा में पेश करेंगे निजी विधेयक

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    कांड्रा चेक पोस्ट पर डीटीओ के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    सब पोस्ट आँफिस बोलानी मे आधार कार्ड संबंधित कार्य बंद पड़ा है,क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

    बीडीओ, सीओ की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभा में बहिष्कार संबंधी शिकायत का हुआ निपटारा, आरोप वापस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.