Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होने वाले जम्मू-कश्मीर के दल दो नावों पर हैं सवार: कांग्रेस नेता मीर
    Breaking News Headlines

    ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होने वाले जम्मू-कश्मीर के दल दो नावों पर हैं सवार: कांग्रेस नेता मीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024Updated:August 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होने वाले जम्मू-कश्मीर के दल दो नावों पर हैं सवार: कांग्रेस नेता मीर

    श्रीनगर: कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में जो क्षेत्रीय दल ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (‘इंडिया’) गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं, वे शायद ‘‘दो नौकाओं पर सवार हैं।’’

    उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे क्षेत्रीय दल केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला सकते हैं।

    अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मीर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मीर के साथ कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के शीर्ष नेता भी थे।

     

     

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन था।

    मीर ने कहा, ‘‘जो लोग हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, उनसे मेरी कोई दुश्मनी नहीं है, वे मेरे भाई हो सकते हैं। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और नेशनल पैंथर्स पार्टी ने (विपक्षी) गठबंधन में सभी भाजपा विरोधी दलों को शामिल करने के अपने फैसले की घोषणा की है। जो इस गठबंधन में नहीं आए, वे भाजपा के खिलाफ लड़ने को तैयार नहीं हैं। बहुत संभव है कि वे दो नावों में सवार हों।’’

    कांग्रेस नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद उनके साथ हुए अन्याय को दूर करने का एक अवसर है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे साथ अन्याय 2014 में शुरू हुआ और 5 अगस्त 2019 के बाद यह और भी बढ़ गया। यह चुनाव सड़क, बिजली और अस्पताल जैसे विकास कार्यों के लिए है, लेकिन पूरा देश देख रहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोग कैसे चुपचाप और लोकतांत्रिक तरीके से अपने साथ हुए अन्याय का जवाब देंगे।’’

     

     

     

    नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मीर ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने लोगों का दमन किया है और उनके अधिकार छीने हैं।

    मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा, ‘‘यह उन सभी समस्याओं का समाधान करेगा, जिनका लोग पिछले पांच वर्षों से सामना कर रहे हैं। नेकां और कांग्रेस का गठबंधन लोगों की आवाज बनेगा।’’

     

     

    जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व केंद्रीय मंत्री को जोड़कर खोई साख तलाशने की जुगत में गलत बयानबाजी कर रहे डॉ अजय:सुधांशु ओझा
    Next Article गोलमुरी में वीर भगत सिंह बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, भाजपा नेता दिनेश कुमार रहे मौजूद

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.