Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी मीडिया से साझा किए
    Breaking News झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी मीडिया से साझा किए

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सुदृढ़ प्राजतंत्र हेतु वृहत्तर सहभागिता*
    *कोई मतदाता छूटे नहीं*

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी मीडिया से साझा किए। उन्होने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में दूसरे चरण में 7 दिसंबर को मतदान होना है।

    *निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नवत है-*

    नाम निर्देशन पत्र निर्गत करने की तिथि- 11 नवंबर 2019
    नाम निर्देशन की तिथि- 18 नवंबर 2019
    नाम निर्देशन जांच की तिथि- 19 नवंबर 2019
    नाम वापसी की अंतिम तिथि- 21 नवंबर 2019
    मतदान की तिथि- 7 दिसंबर 2019
    मतगणना की तिथि- 23 दिसंबर 2019

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी* द्वारा बताया गया कि 44-बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी निदेशक एनईपी- ज्योतसना सिंह, 45-घाटशिला(अ.ज.जा) के निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी-धालभूम अमर कुमार, 46-पोटका(अ.ज.जा) के निर्वाची पदाधिकारी- अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल, 47-जुगसलाई(अ.जा) के निर्वाची पदाधिकारी- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार, 48- जमशेदपुर पूर्व के निर्वाची पदाधिकारी- अनुमंडल पदाधिकारी(धालभूम) चंदन कुमार, 49- जमशेदपुर पश्चिम के निर्वाची पदाधिकारी- सौरव कुमार सिन्हा प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चुनाव का अधिसूचना जारी करने के साथ ही 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी बिल्डिंग से राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार से संबंधित होर्डिंग/पोस्टर हटा लिया जाना है। सभी सार्वजनिक स्थलों से 48 घंटे के भीतर तथा सभी प्राइवेट बिल्डिंग से 72 गंटे के भीतर प्रचार-प्रसार की सामग्री हटा लिए जाएंगे। साथ ही सभी सरकारी वेबसाइट से भी 24 घंटे के भीतर प्रचार-प्रसार की सामग्री हटा लिया जाना है।
    CVIGIL के सफल कार्यान्वयन हेतु 18 टीम गठित किए गए हैं। मतदाता सूचि में नाम जोड़ने का कार्य नाम निर्देशन तिथि के एक दिन पहले तक पूर्ववत चलेगा। मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, इस संबंध में चुनाव आयोग से अनुमति लेकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार निषेध होगा।

    *वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे* ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। 50 हजार से ज्यादा रुपए नगद लाने-ले जाने के दौरान पकड़े जाने पर ब्यौरा देना होगा। अवैध शराब की भी जांच की जाएगी। दूसरे राज्यों से सटे बॉर्डर पर चेकनाका प्रभावी किया जाएगा। सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने होंगे। रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर का उपयोग निषेद होगा। आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया है।

    प्रेस वार्ता में अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार, निदेशक डीआरडीए अनिता सहाय, जिला-उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, नजारत उपसमाहर्ता रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ पर्व के पावन अवसर पर बाबा बैजनाथ सेवा संघ के द्वारा डिमना रोड के हीरा होटल मैदान में 2100 छठ व्रतधारियों के बीच फल एवं पूजा सामग्री का वितरण निशुल्क किया गया
    Next Article अंबा पंचायत भवन में कंबल का हुआ वितरण

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.