Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी बैठक

    *25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, 25 अगस्त को बूथ में 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप*

    *3066 बूथों पर कुल 3,95,368 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा*
    ———————————

    जिला में पल्स पोलियो अभियान 25 से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ, नगर निकाय, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन के साथ उप विकास आयुक्त ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप लेने से वंचित नहीं रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक में अंतर विभागीय समन्वय, मानव संसाधन की उपलब्धता एवं मोबिलाइजेशन व पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

    गौरतलब है कि जिला में 0-5 वर्ष के 3,95,368 बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है । 3066 बूथों पर रविवार को 6132 वैक्सीनिटर के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। बूथ डे के लिए 308 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है । सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया है ।

    उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के एमओआइसी एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज एवं एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी आपस में समन्वय बनाकर अभियान को सफलीभूत करें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा नगर पुलिस को लगातार मिल रही है सफलता
    Next Article गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सामुहिक रक्षा बंधन मनाया

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.