Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इन्द्रानगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने का मामले में चुनाव पूर्व तेज हुआ राजनीति डॉ अजय विधायक सरयू राय आमने-सामने
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    इन्द्रानगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने का मामले में चुनाव पूर्व तेज हुआ राजनीति डॉ अजय विधायक सरयू राय आमने-सामने

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इन्द्रानगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने का मामले में चुनाव पूर्व तेज हुआ राजनीति डॉ अजय विधायक सरयू राय आमने-सामने

    भाजपा ने एनजीटी में की थी शिकायत, अब झुठी सहानुभूति दिखाने का नाटक कर रहे हैं : डॉ. अजय कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर: भाजपा ने दर्द दिया और भाजपा ही मरहम लगाने का नाटक कर रही है. उक्त बातें पर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए कितना नीचे गिर सकती है. इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती नीति और सिद्धांत की बात करने वाली बीजेपी के नेताओं ने अपनी सत्ता और राजनीतिक लाभ के लिए भुईंयाडीह के कल्याणगर, इंदिरा नगर एवं नदी किनारे बने लगभग 150 घरों के खिलाफ 30 अगस्त 2023 को तत्कालीन जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और झारखंड के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली पीठ में शिकायत की थी.
    डॉ. अजय ने कहा कि भाजपा ने शुरु से ही जमशेदपुर के लोगों को ठगने का काम किया है. इसका ताजा उदाहरण बीजेपी नेता द्वारा भुईंयाडीह मामले में एनजीटी में शिकायत दर्ज कराना है.

    वहीं भाजपा विचारधारों से जुड़े सरयू राय ने भी पिछले पांच वर्षों में इन बस्तियों में नागरिक सुविधाओं को लेकर कोई कार्य नहीं किया. जिसके कारण इन बस्तियों के लोग नरकीय जिंदगी जीने को अभिसप्त है.

    बीजेपी और सरयू राय एक सिक्के के दो पहलू है.

    डॉ. अजय ने कहा कि बीजेपी और सरयू राय एक सिक्के के दो पहलू है. सांसद विद्युत वरण महतो और सरयू राय भुईंयाडीह के लोगों के साथ छलावा कर रहे है.

    एक भी घर टुटने नहीं देंगे

    डॉ. अजय ने कहा कि भुईंयाडीह के कल्याण नगर, इंदिरा नगर भुईंयाडीह सहित नदी किनारे बसे लगभग 150 को टुटने नहीं देंगे. मेरे वकील एनजीटी में इस मामले पर कड़ी नजर रख हुए हैं.

    *सरयू राय ने किया जन आंदोलन का ऐलान*

     

    जब एनजीटी का कोई आदेश इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के घरों को तोड़ने का नहीं है, तब जमशेदपुर प्रशासन ने बस्तीवासियों को घर तोड़ने का नोटिस क्यों दिया?

     

    जमशेदपुर:जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के विरुद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट में उन्होंने कहाः जमशेदपुर ज़िला प्रशासन द्वारा मनमाना JPLE (झारखंड पब्लिक लैंड एन्क्राचमेंट) नोटिस देकर घरों को तोड़ने की साज़िश के विरूद्ध जनान्दोलन होगा. आज इन्द्रा नगर-कल्याण नगर को नोटिस है तो कल बिरसा नगर की बारी आएगी. कांग्रेस के चुनावी चेहरे “चोर को कहो चोरी करो और साहूकार को कहो जागते रहो” की दोगली नीति पर चल रहे हैं.

    एक अन्य ट्वीट में विधायक श्री राय ने लिखाः सरकार में भागीदार नेताओं को बताना होगा कि जब एनजीटी का कोई आदेश इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के घरों को तोड़ने का नहीं है, तब जमशेदपुर प्रशासन ने बस्तीवासियों को घर तोड़ने का नोटिस क्यों दिया? प्रशासन से नोटिस दिलवाना और नोटिस के खिलाफ बस्ती मे खड़ा होना दोहरा चरित्र है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री दीनबंधु शिव मंदिर टेल्को गेट नंबर 2 में कंपनी के पानी से हुआ मंदिर जलमग्न टाटा मोटर्स कंपनी का घेराव करेगी आजसू 
    Next Article बच्चों के चेहरे पर मुस्कान:उन्नति का पहिया साईकिल वितरण योजना के तहत मंत्री बन्ना गुप्ता ने 440 स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.