Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिलक पुस्तकालय की बढ़ी रौनक, टिकट के दवेदार साथ-साथ दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    तिलक पुस्तकालय की बढ़ी रौनक, टिकट के दवेदार साथ-साथ दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2024Updated:August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिलक पुस्तकालय की बढ़ी रौनक, टिकट के दवेदार साथ-साथ दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

     

    जमशेदपुर : झारखंड सरकार की  मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह का आगमन जमशेदपुर में हुआ। उनका स्वागत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में सर्किट हाउस में किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आप सादर आमंत्रित हैं। जिसे स्वीकार करते हुए श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया साथ ही जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारी के साथ संगठन के संबंध में विचार विमर्श किया। जिला अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत माननीय मंत्री का स्वागत बुके प्रदान कर किया साथ ही आगामी चुनाव में संगठन के सक्रियता पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी किया साथ ही माननीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच महत्वपूर्ण सुझाव एवं टिप्स को रखा, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से आग्रह भी किया कि आम जनता के बीच अपने आप को गंभीरता से जोड़ने के कार्य को करें एवं उनके सुख-दुख में हर पल उपस्थिति भी रहे साथ ही कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत को आम जनता तक पहुंचाने का भी सलाह दिया तथी यह भी कहा कि कांग्रेस नेता सह प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी लगातार आमजनों की बात को उठा रहे हैं एवं सभी के कल्याण के लिए अपना कार्य दिन-रात कर रहे हैं।

     

     

     

    इन्हीं क्रियाकलापों को सभी कांग्रेसजन अपना प्रेरणा के स्रोत को बनाएं और आम जनता तक जाएं। अब माहौल बदल रहा है आम जनता कांग्रेस पार्टी को बहुत ही आशा भरी नजरों से देख रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जमशेदपुर के दोनों सीट से कांग्रेस पार्टी विजई होगी। यही संदेश देने में कांग्रेस कार्यालय आई हूं। आप सभी उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्य में और चुनाव में लग जाएं।

     

     

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, ज्योति मिश्र, नलिनी कुमारी, आशीष ठाकुर, ऋषि मिश्र, अजय महतो, राजेन्द्र सिंह, पुनीता चौधरी, मुन्ना मिश्र, राजेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, श्यामसुन्दर प्रसाद, सन्नी सिंह, मो नौशाद, निखिल कुमार, प्रभजोत सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।

     

    राकेश कुमार तिवारी रामाश्रय प्रसाद प्रिंस सिंह ने की दावेदारी

     

    जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छः विधान सभावार कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जमा लिया गया। 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी,

     

     

    ज्योतिष कुमार यादव, जिला महामंत्री राजकिशोर प्रसाद, संजय यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,
    जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से जिला सचिव रामाकांत करुवा, जिला उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान,
    पोटका विधान सभा क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार,
    बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम बाल्मीकी, तापस चटर्जी, जिला महामंत्री अजय मंडल ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को सौंपा।

     

    जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि अगामी 26 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा। जिसे जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन पत्रों को अनुशंसा कर सौंपेंगे।

    टिकट के दवेदार साथ-साथ दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तिलक पुस्तकालय की बढ़ी रौनक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक अनार सौ बीमार : पूर्वी विधानसभा के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी
    Next Article लगातर चार दिनों से चंपई के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चल रहे सस्पेंस बरकार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.