Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक अनार सौ बीमार : पूर्वी विधानसभा के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    एक अनार सौ बीमार : पूर्वी विधानसभा के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक अनार सौ बीमार : पूर्वी विधानसभा के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी

     

    देवानंद सिंह
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का चुनाव इस बार दिलचस्प होगा, क्योंकि सभी राजनीतिक दल और टिकट के दावेदारों ने अभी से अपने आकाओं के पास दरबार लगाना शुरू कर दिया है। इस बार राष्ट्र संवाद कांग्रेस की बात करेगा, क्योंकि बीजेपी की चाय की प्याली का तूफान कैसे थमे, झारखंड बीजेपी इस पर मंथन कर रही है, लेकिन कांग्रेस पूर्वी विधानसभा को लेकर अभी से रेस है। स्थानीय, बाहरी, इंटक कांग्रेसी व जातीय समीकरण के बल पर ताल ठोकने वालों का चर्चा जोरों पर है ही, इसी बीच लोकसभा चुनाव खत्म होते ही जमशेदपुर पूर्वी में डॉक्टर अजय की एंट्री मात्र से कई नेताओं के चेहरे पर सिकन देखने को मिलने लगी है। वैसे, कांग्रेस भी अजीबोगरीब खेल करती है। 5 साल तक स्थानीय कार्यकर्ता मेहनत करते हैं और अंतिम समय में ऊपर से प्रत्याशी की इंट्री हो जाती है, जिसका खामियाजा कांग्रेस भुगत रही है।
    पिछले चुनाव में जो कांग्रेस के प्रत्याशी थे, अब वे राम-राम जप रहे हैं

     

     

    और चुनाव के वक्त कांग्रेसियों ने भी उन्हें उनका असली चेहरा दिखाया था। पूर्वी विधानसभा के चुनाव में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल रघुवर दास के नहीं रहने से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के टिकट के दावेदारों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। इन सबसे इतर विधायक सरयू राय अपनी स्थिति एक तरह से सामान्य करने में कामयाब हुए हैं।
    लोकसभा चुनाव के बाद डॉक्टर अजय ने अचानक से पूर्वी विधानसभा में अपनी गतिविधि को बढ़ा दी है, जबकि कांग्रेसी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस बार पूर्वी विधानसभा के लिए अभी से प्रत्याशी अपनी दावेदारी तिलक पुस्तकालय के माध्यम से आलाकमान तक पहुंच रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार इस बार जिला कांग्रेस कमेटी स्थानीय किसी भी नेता को टिकट दिलाने के पक्ष में है और इसका रेजोल्यूशन पास कर आलाकमान के पास भेजने की तैयारी भी चल रही है। स्थानीय उम्मीदवारों को लगता है कि बीजेपी के हाथ से निकल चुकी पूर्वी विधानसभा की सीट सरयू राय से भी ले ली जाएगी।
    उनका तर्क है कि वर्तमान विधायक ने कोई काम नहीं किया और कांग्रेस के स्थानीय नेता जनता के बीच रहते हैं, लिहाजा, इसका फायदा उन्हें मिलेगा।

    *कांग्रेस में टिकट के कई दावेदार* ——-

    *कांग्रेस में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के दावेदारों की खूबियां और खामियां, कल से लगातार किस्तों में वेबसाइट के साथ अखबार में भी पढ़ना ना भूलें।*

    एक अनार सौ बीमार : पूर्वी विधानसभा के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक राशिफल 24 अगस्त 2024
    Next Article तिलक पुस्तकालय की बढ़ी रौनक, टिकट के दवेदार साथ-साथ दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.