Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है जल्द ही उसपर पूर्णविराम लगेगा: चंपई सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है जल्द ही उसपर पूर्णविराम लगेगा: चंपई सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है जल्द ही उसपर पूर्णविराम लगेगा: चंपई सोरेन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया:दिल्ली से लौटकर राज्य की इंडी सरकार से बगावत करने के बाद अपने नए साथी या नया आशियाना बनाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी राह अलग कर ली है. इन दिनों पूरे कोल्हान का दौरा कर क्षेत्र की जनता का मिजाज टटोल रहे हैं। लगातार में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रख रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वे गम्हरिया पहुंचे और होटल एवेन्यू में कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिलकर भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। हालांकि समर्थकों की भीड़ से लबरेज पूर्व मुख्यमंत्री ने अब संन्यास लेने का इरादा छोड़ दिया है और अपनी नई पार्टी बनाने या मनोनुकूल साथी मिलने पर उनके साथ नया अध्याय शुरू करने का मन बना लिया है। इस दौरान वे समर्थकों के समक्ष अपने पांच माह के अल्प कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिना रहे हैं। गम्हरिया पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का बड़ी संख्या में पहुंची क्षेत्र की महिलाओं द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके साथ रहने का संकल्प दुहराते हुए उनका हौसला वर्धन किया। गम्हरिया दौरे के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने जिस तरह क्षेत्र की जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि जनता उनके कार्यकाल से संतुष्ट है और जनता के दिल मे उनके प्रति सम्मान बरकरार है। भविष्य की राजनीति के बावत उन्होंने कहा कि पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। जल्द ही उसपर पूर्णविराम लगेगा। इस अध्याय में नए साथी की तलाश चल रही है। साथ ही नया संगठन को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर सब कुछ साफ हो जाएगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने पुराने संगठन झामुमो को ना तोड़ेंगे, ना ही उनके किसी नेता, विधायक या मंत्री को अपने साथ लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के लिए रास्ते खुले हैं। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सदस्य पिंकी मंडल, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, 20 सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अनीता टुडू, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष दीपक मंडल समेत कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान आरोग्य मन्दिर, बेदिया, जामा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा पौधारोपण किया गया
    Next Article तेयाय ओपी पुलिस ने अपहृरित युवती को किया बरामद।

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.